Delhi News: भारत और म्यांमार में जातीय सशस्त्र गुटों से संबंध रखने और आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डायक को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है। अब दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत को यह बताया गया है कि मैथ्यू डायक जेल में अमेरिकी डाइट वाला खाना चाहता है। इस याचिका को लेकर अब जेल प्रशासन अपना जवाब दाखिल करेगा।

दिल्ली की अदालत ने इससे पहले वैन डायक के एक आवेदन पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जवाब मांगा था। उसके वकील के अनुसार, वैन डायक कथित तौर पर लगभग 50 दिनों से भूख हड़ताल पर था। इसस दौरान उसने ज्यादातर सोया दूध जैसे तरल पदार्थों की पिए थे। वह जेल में आमतौर पर परोसे जाने वाले मसालेदार, तैलीय खाने को पचाने में असहज है।

तिहाड़ जेल के अधिकारी देंगे जवाब

न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद वैन डायक के वकील रोहित डंडरियाल और रोहित गौर ने पिछले हफ्ते जज प्रशांत शर्मा के समक्ष दायर आवेदन में मानवीय आधार पर, उसे अमेरिकी शैली का उपलब्ध कराने की अनुमाति मांगी थी। 

बुधवार को वकीलों ने बताया कि NIA ने अदालत को सूचित किया है कि वह इस मामले में कोई जवाब दाखिल नहीं करेगी और तिहाड़ जेल प्रशासन इसका जवाब देगा।

21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

इस मुद्दे पर अब तिहाड़ में संबंधित जेल अधीक्षक ने जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई तय कर दी है।

वैन डायक के वकीलों के अनुसार, अपनी खान-पान की आदतों और जेल में आमतौर पर मिलने वाले मसालेदार, तैलीय और डीप फ्राई फूड को पचाने में वह समर्थ नहीं है। वकीलों ने कहा कि डायक ने बुधवार को अदालत से सोया दूध की निरंतर आपूर्ति के लिए भी अनुरोध किया था।

कब हुई थी अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी?

अमेरिकी नागरिक वैन डायक को एनआईए ने 13 मार्च को छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने कथित तौर पर म्यांमार के रास्ते मिजोरम सीमा से भारत में घुसपैठ की थी, जिसके बाद इन्हें देश के विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों से पकड़ा गया था।

इस समूह पर भाड़े के सैनिकों के रूप में काम करने का संदेह है। गिरफ्तार हुए इन सभी आतंकियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां आतंकी साजिश के एंगल से जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: बेदखली नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट में नई याचिकाएं दायर

दिल्ली जिमखाना क्लब को लुटियंस दिल्ली स्थित उसके 27.3 एकड़ परिसर से बेदखल करने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में दो नए आवेदन दायर किए गए हैं। ये आवेदन जिमखाना सदस्य विजय खुराना और क्लब के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा पहले से लंबित मुकदमों में दायर किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…