सुप्रीम कोर्ट ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण दर्ज मामले में मंगलवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने इस बात का संज्ञान लिया कि नेहा सिंह राठौर संबंधित अधिकारियों के सामने पेश हो चुकी हैं और अपने बयान दर्ज करा चुकी हैं। इसके बाद पीठ ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को दी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को जांच में सहयोग जारी रखने का निर्देश दिया। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने पिछले साल पांच दिसंबर को नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद नेहा सिंह राठौर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं और चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सात जनवरी को इस मामले में नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान की थी।

क्या है मामला?

नेहा सिंह राठौर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के सिलसिले में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भरतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ पिछले साल 27 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में एक FIR दर्ज की गयी थी। उन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ, जब उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोदी बिहार आए ताकि पाकिस्तान को धमका सकें और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बटोर सकें। उन्होंने यह भी लिखा था कि आतंकियों को ढूंढने और अपनी गलती मानने के बजाय बीजेपी देश को युद्ध की तरफ धकेलना चाहती है। पढ़ें टैरिफ में कटौती पर PM मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद तो भड़की नेहा सिंह राठौर

(यह भी पढ़ें- कुमार विश्वास ने किया UGC कानून का विरोध, नेहा सिंह राठौर बोलीं- तो अब डेमोक्रेसी याद आ रही है)

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026’ को लेकर लगातार कड़ी आपत्तियां सामने आ रही हैं। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी इसपर तंज कसते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। पढ़ें पूरी खबर