सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के लिए पूर्णत: इंटरनेट बंद न करने की वकालत की। कोर्ट ने कहा कि बच्चों को अपनी सुरक्षा और इंटरनेट इस्तेमाल करने की आजादी के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को एक मौलिक अधिकार माना है।

साथ ही, यह चेतावनी भी दी कि बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने से उन्हें यौन शोषण और दुर्व्यवहार से बचाने के बजाय, उनके लिए और भी बड़ी खतरे पैदा हो सकते हैं।

एनजीओ और एक अन्य याचिका पर कर रही थी सुनवाई

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने 15 अक्टूबर को यह टिप्पणी की। वे बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस और एक अन्य याचिकाकर्ता की अर्जियों पर सुनवाई कर रहे थे। इन अर्जियों में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी साम्रगी (CSEAM) के बारे में अधिकारियों को रिपोर्ट करने की अपनी कानूनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

आवेदकों ने रिपोर्टिंग की समान प्रक्रिया, एक केंद्रीय पोर्टल और नियमों का पालन न करने वाले मध्यस्थों (intermediaries) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया क वह आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े डिजिटल पहचानकर्ताओं (digital identifiers) और URL का एक नेशनल डेटाबेस तैयार करे, ताकि ऐसी सामग्री की पहचान करना और उसे हटाना आसान हो सके।

व्यक्ति का एक मौलिक अधिकार- कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि इंटरनेट तक पहुंच और उसकी इस्तेमाल करना, संविधान के आर्टिकल 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण) और आर्टिकल 19(1)(a) (वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) के तहत हर व्यक्ति का एक मौलिक अधिकार है।”

कोर्ट ने आगे कहा, “हमारे बच्चों को, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, समान अधिकार प्राप्त है। इन अधिकारों से पूरी तरह वंचित करना उतना ही बेतुका होगा, जितना यह कहना कि एक निश्चित उम्र से कम उम्र के बच्चों में न तो कोई ऐसी अंतरात्मा है जिसकी रक्षा की जानी चाहिए और न ही अभिव्यक्ति की ऐसी कोई स्वतंत्रता है जिसे व्यक्त किया जाना चाहिए। हमारे बच्चों की सुरक्षा और उनकी स्वतंत्रता एक-दूसरे के विरोधी नहीं है। बच्चों को ये दोनों ही अधिकार मिलने चाहिए।”

यह आदेश कोर्ट की ओर से दी गई पहले दिए सुरक्षा उपायों को लागू करने में कमियों को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच आया है। बेंच ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए बेहतर पहचान और रिपोर्टिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म्स की ओर प्रभावी कार्रवाई और ऐसे उपायों की जरूरत है, जिनसे बच्चे बिना किसी डर के मदद मांग सकें।

10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

सरकार से कहा गया है कि वह एक हलफनामा दाखिल करे, जिसमें निर्देशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों और अब तक हुई प्रगति का पूरा विवरण हो। इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

सरकार से कोर्ट ने कहा कि वह एक हलफनामा दाखिल करे, जिसमें निर्देशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों और अब तक हुई प्रगति की पूरी डिटेल हो। इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

SC ने पूर्ण प्रतिबंध पर सवाल क्यों उठाया?

बेंच ने आगाह किया कि बच्चों को इंटरनेट का उपयोग करने से रोकना जरूरी नहीं कि उन्हें इसका इस्तेमाल करने से रोक देगा। प्रतिबंध, संवारने, धमकियों या हेरफेर का सामना करने वाले बच्चों को माता-पिता, अभिभावकों या विश्वसनीय वयस्कों को दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने से परेशान कर सकते हैं क्योंकि उन्हें इंटरनेट का उपयोग करने के लिए दंडित किए जाने का डर होता है।

पूर्णत: प्रतिबंधों को असमानता के अप्रमाणित उपाय बताते हुए कोर्ट ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित बनाने में उनकी प्रभावशीलता का प्रदर्शन नहीं किया गया है। आगे कहा कि इस तरह के प्रतिबंध आईटी कंपनियों, एजेंसियों और सरकार द्वारा अपमानजनक सामग्री का पता लगाने और हटाने के प्रयासों का विकल्प नहीं बन सकते।

कोर्ट ने चुनिंदा प्रतिबंधों से भी इंकार नहीं किया। इसने स्पष्ट किया कि सरकार बच्चों की उन विशिष्ट श्रेणियों की सामग्री या सेवाओं तक पहुंच को प्रतिबंधित कर सकती है जो स्वाभाविक रूप से हानिकारक हैं, जिनमें वयस्क-सामग्री वाली वेबसाइटें भी शामिल हैं।

कोर्ट ने कहा कि जहाँ तक CSEAM (बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट) का सवाल है, “दोषी वह व्यक्ति है जो ऐसा कंटेंट बनाता है, फैलाता है, बेचता है या उसे खोजता है; और वह मध्यस्थ (इंटरमीडियरी) भी दोषी है जो ऐसे कंटेंट का पता लगाने और उसे हटाने में नाकाम रहता है। ऐसी कमियों की वजह से बच्चे को इंटरनेट से दूर रखना, असल में पीड़ित को ही समस्या मान लेने जैसी गलती होगी।”

कोर्ट ने यह भी कहा कि “उम्र के आधार पर पाबंदियां लागू करने के जो तरीके अपनाए जाते हैं, वे अपने आप में हद से ज्यादा दखल देने वाले हैं। ऐसी प्रक्रियाओं में हर एक यूजर की उम्र की पहचान करना और उसे पक्का करना, संवेदनशील डेटा को लगातार इकट्ठा करना और उसकी निगरानी करना शामिल होता है। इससे डेटा के गलत इस्तेमाल और लोगों की जासूसी होने का बहुत बड़ा खतरा पैदा होता है, जो हमारे नागरिकों के ‘निजता के अधिकार’ (राइट टू प्राइवेसी) के दायरे में बिल्कुल नहीं आता।”

कुछ सुरक्षा उपायों की जरूरत

हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उम्र के आधार पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। “हम मानते हैं कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए और उनके द्वारा आसानी से देखे जा सकने वाले कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए कुछ सुरक्षा उपाय जरूरी हैं।”

बेंच ने कहा कि अन्य देशों के अनुभवों से पता चलता है कि “सिर्फ इसलिए कि कानून बच्चों को इंटरनेट इस्तेमाल करने से रोकता है, वे इंटरनेट का इस्तेमाल करना बंद नहीं कर देते।”

कोर्ट ने कहा कि ऐसी पाबंदियों की वजह से, इंटरनेट पर बहकाए या धमकाए जाने वाले बच्चे अपने माता-पिता, अभिभावकों या किसी भरोसेमंद बड़े व्यक्ति को इस बारे में बताने से कतराने लगते हैं। उन्हें डर होता है कि अगर उन्होंने बताया, तो इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए उन्हें ही सजा मिलेगी या डांट पड़ेगी। इससे हमारे बच्चों की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। वैसे भी, ऐसी पाबंदियां न होने पर भी बच्चे ऐसी घटनाओं के बारे में बताने से डरते हैं। इस तरह की पाबंदियां POCSO एक्ट के मुख्य उद्देश्य को ही विफल कर देंगी।

कोर्ट ने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने भर से ही गलत घटनाएं कम नहीं हो जाएंगी। “अगर उचित सुरक्षा उपाय न हों, और सभी संबंधित पक्ष CSEAM (बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट) का पता लगाने और उसे हटाने के लिए गंभीर प्रयास न करें, तो ऐसा कंटेंट फैलता रहेगा। इससे ऐसे कंटेंट की तलाश करने वालों के हौसले और बढ़ेंगे।”

केंद्र सरकार को नियम बनाने का निर्देश

फैसले में कोर्ट ने कहा, “कई बच्चों के लिए, खासकर दूर-दराज के इलाकों में, इंटरनेट अक्सर सीखने और जानकारी पाने का एकमात्र जरिया होता है। इसी तरह, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए इंटरनेट अक्सर एक ऐसी जगह होती है, जहां उन्हें अपने जैसे अन्य लोग मिल जाते हैं।”

बेंच ने कहा कि, “यह तब तक पूरा नहीं माना जा सकता, जब तक कि बच्चों में खतरों को पहचानने की समझ, अपनी बात रखने का आत्मविश्वास, और इंटरनेट पर या उसके बाहर सुरक्षित तरीके अपनाने की जागरूकता पैदा करने के लिए पर्याप्त प्रयास न किए जाएं।” फैसले में कहा गया है कि इंटरनेट पर बिना सहमति वाले यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट (CSEAM) के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि इंटरनेट प्लेटफॉर्म (इंटरमीडियरीज) ने अपने प्लेटफॉर्म से ऐसे कंटेंट (CSEAM) का पता लगाने और उसे हटाने के लिए कौन से टूल और उपाय लागू किए हैं। बेंच ने कहा कि, “अगर ऐसे टूल पहले से इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं, तो क्या पूरे उद्योग (इंडस्ट्री) स्तर पर इन्हें लागू करना संभव है, इस पर भी अदालत आगे सुनना चाहेगी।”

कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया है कि वह ऐसे कंटेंट का पता लगाने और उसे हटाने के लिए ‘परसेप्चुअल हैश-मैचिंग’, ‘URL लिस्टिंग’ और अन्य तकनीकी उपायों से जुड़े व्यापक दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOP) तैयार करे। इसके साथ ही, जहां जरूरी हो, वहां ‘सूचना प्रौद्योगिकी नियमों’ (Information Technology Rules) में भी बदलाव किया जाना चाहिए।

फैसले में कोर्ट ने “डिजिटल सुरक्षा और आयु के मुताबिक यौन शिक्षा पर बच्चों के बीच जागरूकता की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: ‘हम वहां धरने पर बैठ जाएंगे’, आखिर सुप्रीम कोर्ट के जजों ने ऐसा क्यों कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मथुरा रोड पर दिल्ली हाई कोर्ट के पास पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए क्रॉसिंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई और मजाकिया लहजे में कहा कि अगर अगली सुनवाई में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो न्यायाधीशों को तब तक इसके पास धरना देना पड़ेगा जब तक कि यह काम पूरा नहीं हो जाता। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें