उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि अगर किसी को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया तो रिहा करना होगा।

न्यायालय ने कहा कि 24 घंटे की यह अवधि हिरासत में लेने से ही शुरू हो जाएगी, इसके लिए औपचारिक रुप से ‘गिरफ्तारी’ की जरूरत नहीं है।

न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने कहा कि यह दृष्टिकोण कि 24 घंटे की अवधि औपचारिक गिरफ्तारी के बाद शुरू होती है, अनुच्छेद 22 (1) के विपरीत है। न्यायालय ने कहा कि इस तरह का अंतर कृत्रिम है।

न्यायालय ने कहा कि इस तरह का अंतर सही नहीं है, व्यक्ति को हिरासत में लेने के 24 घंटे के भीतर ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होगा। पीठ ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर व्यक्ति को रिहा करना होगा।

उच्चतम न्यायालय चार लोगों की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें उन्होंने मणिपुर उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के तहत उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयुक्तों को मिली आजीवन छूट का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, चार हफ्ते में जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा और कार्यकर्ता अरुण अग्रवाल की याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया। इन याचिकाओं में कानून के उस प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है, जो मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से पूरी छूट (इम्युनिटी) देता है। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्य बागची व वी मोहना की पीठ ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।