उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। सेंगर ने अब पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में में जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में सुनवाई 9 फरवरी को होगी।

पीड़िता के पिता की मौत तब हुई थी जब वे पुलिस हिरासत में थे। इस मामले में निचली अदालत ने सेंगर को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ सेंगर ने पहले दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को उनकी याचिका खारिज कर दी। अब वह दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

कुलदीप सेंगर की ओर से दलील दी गई है कि उन्हें इस मामले में जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि, इस याचिका पर अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें- भाजपा MLC सबूत के अभाव में बरी, मामला पिछले 9 साल से कोर्ट में था विचाराधीन

बता दें, उन्नाव बलात्कार मामले में कुलदीप सिंह सेंगर पहले से ही दोषी ठहराए गए हैं और उन्हें न्यायालय से सजा भी हुई है। इस केस में उन्हें पहले हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस जमानत को रद्द कर दिया है, जिससे रेप मामले में सेंगर को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।

ऐसे में कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े दोनों मामलों में उन्नाव रेप केस और पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत की न्यायिक प्रक्रिया अलग-अलग लेवल पर चल रही है।

यह भी पढ़ें- ‘लड़कियों से दुर्व्यवहार नहीं करूंगा’ पोस्टर मामला, हाई कोर्ट ने सिंगल जज का आदेश रद्द किया