केरल हाई कोर्ट से सीपीआई (M) नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने गुरुवार को पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीना थैक्कंदियिल, उनके पति मोहम्मद रियास और अन्य द्वारा दायर अपीलों पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जिसमें सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने वाले सिंगल जज के आदेश को चुनौती दी गई थी।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस के नटराजन और जस्टिस जॉनसन जॉन की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। गौरतलब है कि अपीलकर्ता (विजयन, वीना, रियास और अन्य) उस रिट याचिका में पक्षकार नहीं थे, जिसमें सिंगल जज का 9 अक्टूबर का आदेश पारित किया गया था।

इसलिए, यह सवाल उठा कि क्या उन्हें ऐसे मामले में फैसले को चुनौती देने की अनुमति दी जा सकती है जिसमें वे पक्षकार नहीं थे। सभी अपीलकर्ताओं ने अपनी मुख्य अपीलों में विस्तृत तर्क प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगने हेतु आवेदन दायर किए। न्यायालय ने आज अपील करने की अनुमति मांगने वाले इन आवेदनों को खारिज कर दिया।

हाई कोर्ट ने कहा, “हम पाते हैं कि विवादित फैसले ने एफआईआर दर्ज होने के खिलाफ वैधानिक उपाय अपनाने के आवेदकों के अधिकार को प्रभावित नहीं किया है और ऐसी स्थिति में अपील दायर करने की अनुमति मांगने वाले सभी आवेदन खारिज किए जाते हैं।”

यह मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) और वीना थैक्कंदियिल के स्वामित्व वाली कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Exalogic Solutions Private Limited) के बीच वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया कि उसने कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसे उसने राज्य पुलिस के साथ साझा किया है। राज्य ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय प्रारंभिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का निर्णय लिया।

के.एम. के एक वकील,जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता, स्वर्गीय वी.एस. अच्युतानंदन के विपक्ष के नेता रहते हुए उनके अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने इस कदम को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया। शाहजहां ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

क्या है मामला?

9 अक्टूबर को, सिंगल जज जस्टिस ए बदरुद्दीन ने याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य के सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (वीएसीबी) को विजयन, वीना, रियास और भ्रष्टाचार के संदिग्ध अन्य लोगों, जिनमें निखिल पी, हसन वरिश, श्याजल मोहम्मद और नंदूलाल एम शामिल हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

विजयन, वीना और रियास और अन्य लोगों ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के समक्ष अपनी अपीलों में इस फैसले को चुनौती दी। अपील की अनुमति मांगने वाले आवेदनों की सुनवाई के दौरान, वीना की ओर से पेश हुए केरल के पूर्व एडवोकेट जनरल सीनियर एडवोकेट के गोपालकृष्ण कुरुप ने सवाल उठाया कि शाहजहां, जो इस मामले से असंबंधित एक तीसरा पक्ष है, आखिर कैसे अदालत में एफआईआर दर्ज कराने के लिए याचिका दायर कर सकता है।

उन्होंने तर्क दिया कि एफआईआर दर्ज करने के लिए सिंगल जज के निर्देश ने अपीलकर्ताओं के कानूनी उपायों को प्रभावित किया था, लेकिन यह निर्देश उन्हें सुने बिना पारित किया गया था, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन था। वरिष्ठ अधिवक्ता कुरुप ने आगे कहा कि राज्य को ईडी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एफआईआर दर्ज करना आवश्यक है या नहीं, यह तय करने से पहले प्रारंभिक जांच करने का पूरा अधिकार है।

पिनाराई विजयन की ओर से पेश हुए पूर्व महानिदेशक अभियोजन और वरिष्ठ अधिवक्ता टी.ए. शाजी ने जोर देकर कहा कि एफआईआर की कार्यवाही आगे बढ़ने से पहले अपीलकर्ताओं को सुना जाना चाहिए। रियास और निखिल का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एस श्रीकुमार ने उस जल्दबाजी भरे तरीके पर सवाल उठाया जिसमें शाहजहां ने अदालत का रुख किया था।

बाबू और कुरुप दोनों ने आगे तर्क दिया कि शाहजहां की याचिका को जनहित याचिका (PIL) के रूप में माना जाना चाहिए था और इसकी सुनवाई एकल न्यायाधीश की पीठ के बजाय खंडपीठ द्वारा की जानी चाहिए थी। उन्होंने यह भी बताया कि एकल न्यायाधीश ने स्वयं शाहजहां को मुखबिर के रूप में माना था।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हिन्दू से मुस्लिम में कन्वर्ट हुआ व्यक्ति OBC आरक्षण नहीं ले सकता

धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े किसी व्यक्ति को दूसरा धर्म अपनाने के बाद उसी आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। कोर्ट के मुताबिक, हिंदू जाति व्यवस्था के तहत व्यक्ति की सामाजिक पिछड़ेपन की स्थिति दूसरे धर्म में जाने के बाद अपने आप स्थानांतरित नहीं होती। पढ़ें पूरी खबर।