मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया। यह नोटिस उस याचिका को लेकर जारी किया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि 22 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के मौके पर टीवीके कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाकर जन्मदिन मनाया।

याचिका में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल करना अनुचित है। हाई कोर्ट ने इस मामले में तमिलनाडु और शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है।

22 जून, 2026 को मुख्यमंत्री विजय ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनीतिक जगत की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तमिलनाडु के सीएम विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा था, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं। तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने और राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में मैं आपके साथ हूं।’

मुख्य विपक्षी पार्टी DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने छोटे से बधाई संदेश में लिखा कि मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहें।

महुआ मोइत्रा को डॉग हेनरी से मिलने की इजाजत मिलेगी या नहीं? दिल्ली कोर्ट अगले हफ्ते करेगा फैसला, जानें पूरा मामला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व प्रेमी और अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई का विवाद इस वक्त सुर्खियों में है। यह विवाद किसी प्रॉपर्टी या जमीना जायदाद को लेकर नहीं है, बल्कि उनके पालतू रॉटवाइलर कुत्ते हेनरी की कस्टडी को लेकर है। हालांकि, अब यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर।