Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने बदरवाद वेणुगोपाल उर्फ बाबा खतरनाक की याचिका को खारिज कर दिया। इसमें वाराणसी में गंगा नदी के पानी की बिगड़ती गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता बाबा खतरनाक को संबंधित हाई कोर्ट में जाने की छूट दे दी।

सीजेआई की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा, “बाबा जी प्लीज वहां जाएं और अधिकारियों को अपना प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करें। वहां शायद काफी काम हो चुका है। हर कोई बस सुप्रीम कोर्ट ही आना चाहता है। हाई कोर्ट महज दस किलोमीटर दूर है। फिर भी वे यहां पर आना चाहते हैं। मामला ह्यूमन सीवेज से संबंधित है। वे संबंधित हाई कोर्ट में जाने के लिए स्वतंत्र हैं।”