UP Panchayat Election 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश में तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराए जाने चाहिए। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि मौजूदा ग्राम प्रधान प्रशासक के तौर पर काम करना जारी रखें।
जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस गरिमा प्रसाद की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
ग्राम प्रधानों को बनाया था प्रशासक
इस साल मई में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के सभी ग्राम प्रधानों को अगले छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त किया था। यूपी में 2021 में चुने गये ग्राम पंचायतों के प्रधान का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था।
उत्तर प्रदेश में साल 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें 58,189 ग्राम प्रधान चुने गए थे।
यूपी में इसी साल पंचायत चुनाव होने थे लेकिन योगी सरकार के फैसले के बाद माना गया था कि वह विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव करवाएगी और इसलिए ही ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का फैसला लिया गया था। अदालत के आदेश के बाद देखना होगा कि योगी सरकार क्या करेगी?
यह भी पढ़ें- यूपी में दलित वोट बैंक की राजनीति तेज
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर बसपा ने लखनऊ में बड़े स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
