जीवा ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ शेयर की शूटिंग की तस्वीर, 5 साल की उम्र में पिता के साथ किया था पहला विज्ञापन
धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लंबी छुट्टी मनाकर दुबई से हाल ही में भारत वापस लौटे हैं। वे दुबई में हुए आईपीएल के बाद वापस भारत आए थे और बाद में परिवार को लेकर दुबई चले गए थे। वहां उन्होंने साक्षी के बर्थडे और न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया था।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने सिर्फ 5 साल की उम्र में ही कमाई शुरू कर दी है। जीवा ने पापा धोनी के साथ एक बिस्किट का विज्ञापन किया था। जीवा के इस करोड़ों के विज्ञापन में धोनी भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब उससे संबंधित एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जीवा ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो धोनी के कंधे पर हैं।
जीवा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धोनी ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी है। यही टी-शर्ट पहनकर उन्होंने विज्ञापन की शूटिंग पूरी की थी। पिता के साथ जीवा ने जिस तस्वीर को गुरुवार (7 जनवरी) को शेयर की है, उसे एक घंटे में एक लाख 63 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। जीवा के इंस्टाग्राम पर 18 लाख फॉलोवर हैं। 15 अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी अभी भी एक दर्जन से ज्यादा ब्रांड का प्रमोशन करते हैं।
View this post on Instagram
अपने करियर में कई दर्जन विज्ञापन में नजर आने वाले धोनी पहली बार बेटी जीवा के साथ कमर्शल ऐड में नजर आ रहे हैं। बिस्किट कंपनी ओरियो इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस विज्ञापन के बारे में जानकारी दी थी। ओरियो इंडिया ने धोनी और जीवा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘देखो, खेल के लिए मैदान में किसने एंट्री की है। 2021 में थोड़ी मस्ती के लिए ओरियो इंडिया के साथ जुड़े रहिए।’’ ओरियो ने महेंद्र सिंह और जीवा को इंस्टाग्राम पर टैग भी किया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लंबी छुट्टी मनाकर दुबई से हाल ही में भारत वापस लौटे हैं। वे दुबई में हुए आईपीएल के बाद वापस भारत आए थे और बाद में परिवार को लेकर दुबई चले गए थे। वहां उन्होंने साक्षी के बर्थडे और न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया था। इस दौरान धोनी और साक्षी ने भारतीय क्रिकेट युजवेंद्र चहल को पार्टी भी दी थी। धनश्री वर्मा के साथ शादी करने के बाद चहल हनीमून मनाने के लिए दुबई गए थे। वहां वे धोनी से मिले थे।