फ्रांस की दिग्गज फुटबॉल टीम बोर्डो की हालत खस्ता है। पांच बार की टॉप-लेवल लीग जीतने वाली दिग्गज फुटबॉलर जिनेदिन जिदान की यह पूर्व क्लब इस सीजन में देश की फुटबॉल लीग के पांचवें टियर में चली गई है। फ्रांसीसी फुटबॉल के बड़े नामों में से एक बोर्डो की यह हालत आर्थिक तंगी के कारण हुई है।

क्लब 2025-26 और 2026-27 वित्तीय वर्ष के लिए जरूरी लगभग 10 मिलियन यूरो (11.6 मिलियन डॉलर) का इंतजाम नहीं कर पाया और न ही कर्ज चुका पाया। पिछले महीने क्लब को अमेरिका के इन्वेस्टमेंट ग्रुप ‘पार्क बेंच’ को सिर्फ एक यूरो (108.53 रुपये) की सांकेतिक कीमत पर बेच दिया गया, जो बचा हुआ कर्ज चुकाने को तैयार हो गया। पार्क बेंच के चुने गए नए अध्यक्ष डोमिनिक डेलपोर्ट ने एएफपी को बताया, ‘अब पुनरुत्थान का काम शुरू हो सकता है।’

कर्ज 26 मिलियन यूरो से 13 मिलियन यूरो हुआ

कर्ज 26 मिलियन यूरो से घटाकर आधा यानी 13 मिलियन यूरो हो गया है। नए मालिक 20 अक्टूबर को कमर्शियल कोर्ट में नए कंटिन्यूएशन प्लान को मंजूरी दिलाने के लिए पेश होंगे। टीम को प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट पर पांच खिलाड़ी रखने की इजाजत है। बाकी खिलाड़ी एमेच्योर होंगे। यह उस क्लब के लिए एक जबरदस्त झटका है, जिसने फ्रेंच फुटबॉल में बिक्सेंटे लिजाराजू और क्रिस्टोफ डुगारी जैसे बड़े नाम दिए हैं।

बोर्डो के लिए खेल जिनेदिन जिदान का हुआ था नाम

फ्रांस के महान खिलाड़ी जिनेदिन जिदान ने सबसे पहले 1992 और 1996 के बीच बोर्डो के लिए खेलते हुए अपना नाम बनाया था। अक्टूबर 1881 में एक जिम्नास्टिक्स और शूटिंग क्लब के तौर पर शुरू हुए इस क्लब को 1920 में एक फ़ुटबॉल क्लब के रूप में स्थापित किया गया था। बोर्डो ने 1949/50 में अपना पहला शीर्ष खिताब जीता था। फिर 1980 के दशक में उनका दबदबा रहा। उन्होंने 1983/84 में लीग टाइटल जीता और फिर अगले साल उसका बचाव किया। इसके बाद उन्होंने 1986/87 सीजन के अंत में अपना चौथा टाइटल जीता। फिर बोर्डो ने 1998/99 में टॉप फ्लाइट टाइटल जीता और 2008/09 में अपना आखिरी टाइटल हासिल किया।

बोर्डो कई सालों से आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहा

इससे एक दशक पहले एलेन गिरेस और जीन टिगाना फ्रांस की उस मशहूर मिडफील्ड का हिस्सा थे, जिसने 1984 में यूरोपियन चैंपियनशिप जीती थी। बोर्डो कई सालों से आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहा है। 2022 में उन्हें पहले दूसरे दर्जे की लीग ‘लीग 2’ में भेज दिया गया और फिर 2024 में उन्हें कानूनी तौर पर पुनर्गठन की प्रक्रिया में डाल दिया गया। इसके कारण उन्हें अपना प्रोफेशनल दर्जा और अपनी बेहतरीन अकादमी छोड़नी पड़ी। 2024 में प्रशासन के नियंत्रण में जाने के बाद उन्हें फ्रांस की चौथी श्रेणी की लीग ‘नेशनल 2’ में और नीचे भेज दिया गया।

मेसी का 21 साल का इंटरनेशनल करियर समाप्त

मेसी ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में अर्जेंटीना के लिए एक गोल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के साथ मेसी के 21 साल इंटरनेशनल फुटबॉल करियर का समापन हो गया। पूरी खबर पढ़ें।