जिम्बाब्वे ने मंगलवार (30 जून) को बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को पारी और 80 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे की यह जीत बड़ी खास है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 रैंकिंग में बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। हालांकि, बांग्लादेश को इस हार से नुकसान नहीं होगा, क्योंकि जिम्बाब्वे डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है। ऐसे में डब्ल्यूटीसी चैंपियनशिप रैंकिंग पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद बांग्लादेश को 140 रनों पर आउट कर दिया। अपनी पहली पारी में 410 रन बनाए। फिर दूसरी पारी में बांग्लादेश को 185 रनों पर समेट दिया। जिम्बाब्वे ने 25 साल से ज्यादा समय बाद लगातार दो टेस्ट जीते हैं। इससे पहले उसे अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान को एक पारी और 73 रन से हराया था।

तीसरी बार जिम्बाब्वे ने लगातार दो टेस्ट जीते

अब बांग्लादेश पर जीत के साथ लगातार दूसरा टेस्ट अपने नाम किया। पिछली बार उन्होंने यह कामयाबी अप्रैल 2001 में हासिल की थी। उन्होंने इत्तेफाक से बांग्लादेश का दो मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। कुल मिलाकर यह सिर्फ तीसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने लगातार दो टेस्ट जीते हैं। इससे पहले 1998 में उन्होंने भारत और पाकिस्तान को भी लगातार मैचों में हराया था।

न्यूमैन न्यामहुरी और ब्लेसिंग मुजरबानी ने झटके 4-4 विकेट

जिम्बाब्वे की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में न्यूमैन न्यामहुरी ने 4 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। बांग्लादेश के लिए दोनों पारी मिलाकर मोमिनुल हक 60 रन ही अर्धशतक बना पाए। पहली पारी में 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे। दूसरी पारी में मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए इनोसेंट काइया ने 140, वेसले मधिविरे ने 77, क्रेग इर्विन ने 60 और ब्रायन बेनेट ने 59 रन बनाए। रिचर्ड नगावरा की कप्तानी में यह जिम्माब्वे का पहला मैच था।

न्यूजीलैंड-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के बाद WTC अंक तालिका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले, साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश की टीम चौथे, भारत पांचवें, श्रीलंका छठे, वेस्टइंडीज सातवें और पाकिस्तान आठवें नंबर पर है। पूरी खबर पढ़ें