द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर बीसीसीआई अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला करता है तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी की कमान संभालने के लिए एक मुख्य विकल्प के तौर पर सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक VVS लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बीसीसीआई अधिकारी अगरकर के भविष्य को लेकर उनसे बातचीत कर सकते हैं।
जहीर खान को बनाया जा सकता है चीफ सेलेक्टर
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरू में वीवीएस लक्ष्मण को अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए सोचा गया था, लेकिन ज्यादा ट्रैवलिंग की वजह से वह यह पद नहीं लेना चाहते थे। ऐसे में लक्ष्मण को कोई नया पद दिया जा सकता है जबकि अगरकर के मामले में हालात कैसे रहते हैं इस आधार पर जहीर खान एक मुख्य विकल्प बन सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर की जगह लेने के लिए जहीर खान का नाम भी सामने आया है। अगर अगरकर अपनी नौकरी नहीं बचा पाते हैं और लक्ष्मण को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया जाता है, तो जहीर खान को चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है।
इस बीच द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई के अधिकारी सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगरकर से उनके भविष्य पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे। अगरकर सितंबर में चेयरमैन के तौर पर अपने तीन साल पूरे कर लेंगे और उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बैठक रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सेलेक्टरों और बीसीसीआई के बीच मतभेदों के बीच होगी। जहां सेलेक्टरों ने कथित तौर पर रोहित शर्मा को बताया था कि वे जुलाई में इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें टीम से हटाने पर विचार कर रहे हैं।
वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि रोहित शर्मा तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे जब तक वे योजनाओं का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई चाहता है कि सेलेक्टर 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले हर सीरीज के आधार पर रोहित शर्मा के भविष्य का आकलन करें। हालांकि खबरों के मुताबिक देवाजीत सैकिया की बातों से भारतीय सेलेक्टर नाखुश थे। आपको बता दें कि जहीर खान ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए कुल 610 विकेट लिए थे।
रोहित 10वें स्थान पर, बाबर आजम नंबर 1; 2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 के बाद से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में बाबर पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गिल, रोहित और कोहली भी शामिल हैं जो इन स्थानों पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
