युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने दी सबसे बड़ी खबर, स्टार पंजाबी सिंगर के साथ मचाएंगी धमाल
धनश्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन वे डॉक्टरी नहीं करती हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद और उन्होंने कोरियोग्राफी में अपना करियर आगे बढ़ाया। चहल की तरह धनश्री भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा डांस में सुपरस्टार हैं। वे अपने डांस वीडियो को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो जल्द ही एक पंजाबी में गाने में नजर आने वाली हैं। वे इस वीडियो में चर्चित पंजाबी गायक जस्सी गिल के साथ धमाल मचाने वाली हैं। धनश्री ने हाल ही में श्रेयस अय्यर के साथ डांस का वीडियो अपलोड किया था।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर जस्सी गिल के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘’बड़ी बड़ी खबर: ये मैं हूं और मेरे साथ हैं जस्सी गिल और हम अपने नए सॉन्ग के साथ आ रहे हैं। यह गाना आपके साथ लंबे समय तक रहने वाला है। जस्सी गिल मेरे पास शब्द नहीं है यह बताने को कि मैं इस सॉन्ग को आपके साथ करते हुए खुद को कितना लकी समझ रही हूं। मैं हमेशा से आपके गाने पसंद करती आई हूं, लेकिन यह मेरा फेवरिट बन गया है। मुझे इस सॉन्ग का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया और मैं सुपर एक्साइटेड हूं।’’ धनश्री के इस गाने के निर्देशक अरविंद खेड़ा और कोरियोग्राफर रजित देव हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले जस्सी गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो अपलोड कर इस गाने के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने तब अपने फैंस से पूछा था, ‘‘कोई अनुमान लगा सकता है कि मेरी अगली वीडियो में कौन होने वाला है।’’ गिल ने धनश्री के फोटो शेयर किया था। इस पर युजवेंद्र चहल ने रोचक कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘‘ठुकरा के मेरा डांस, किसी और को ले लिया। जस्सी गिल भइया जनता माफ नहीं करेगी।’’
View this post on Instagram
धनश्री पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन वे डॉक्टरी नहीं करती हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद और उन्होंने कोरियोग्राफी में अपना करियर आगे बढ़ाया। चहल की तरह धनश्री भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुकी धनश्री फिलहाल मॉडलिंग और डांसिंग में ही अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने मुंबई में अपनी एक डांस एकेडमी खोल रखी है। धनश्री एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं।