युजवेंद्र चहल लॉकडाउन में पिता के साथ चेस खेलते दिखे, लोगों ने पूछा- टिकटॉक से आउट हो गए क्या
युजवेंद्र चहल के इस फोटो एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर चहल को 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वे खुद 347 लोगों को फॉलो करते हैं। चहल ने अब तक 976 पोस्ट किए हैं।

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले क्रिकेटर हैं। वे ट्विटर, टिकटॉक और इंस्टाग्राम लाइव चैट के जरिए लगातार फैंस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सोमवार यानी 18 मई को इंस्टाग्राम पर पिता के साथ चेस खेलते हुए एक तस्वीर शेयर की। चहल इससे पहले पिता के साथ टिकटॉक पर डांस करते हुए वीडियो शेयर कर चुके हैं।
टीम इंडिया के लिए 52 वनडे और 42 टी20 मैच खेल चुके हैं फोटो डालते हुए लिखा, ‘‘मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि ज्यादा सोचो मत, कुछ भी कभी भी पूर्ण नहीं होता। इसलिए आगे बढ़ते रहो। अपना बेस्ट प्रदर्शन करते रहे।’’ चहल के इस फोटो एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर चहल को 3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वे खुद 347 लोगों को फॉलो करते हैं। चहल ने अब तक 976 पोस्ट किए हैं।
चहल की इस तस्वीर को देखकर लोगों ने उनसे अजीबोगरीब सवाल पूछे। एक यूजर ने पूछा- टिकटॉक से आउट हो गए क्या। वहीं, एक ने कहा कि टिकटॉक पर वीडियो मत बनाओ। वहीं, एक अन्य यूजर ने उनतकी तारीफ की। उसने कहा- चहल भाई का जवाब नहीं। कई लोगों ने इसे बहुत अच्छा भी बताया तो एक यूजर ने उनसे क्रिकेट खेलने का चैलेंज दे दिया। हालांकि, चहल ने उसे जवाब नहीं दिया है।
इससे पहले विराट कोहली और सुनील छेत्री इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। तब चहल ने वहां भी कमेंट कर दिया। इस पर कोहली ने युजवेंद्र को ट्रोल कर दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद ये टिकटॉक बनाने के लिए रोड पर भागता रहेगा। मुझे लगता है इसके दिमाग का कोई तार हिल गया है। दरअसल, रोहित शर्मा, युवराज सिंह जैसे कई क्रिकेटर ने चहल के टिकटॉक का मजाक उड़ाया है।