सीमित ओवरों के क्रिकेट में लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम से 3 साल से बाहर चल रहे हरियाण का यह खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में है और काउंटी क्रिकेट के वनडे कप में बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहा है। चहल ने 7 मैच में 21 के औसत से 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने रविवार (9 अगस्त) को समरसेट के खिलाफ नॉर्थम्पटनशायर के लिए तीन विकेट झटके।

युजवेंद्र चहल का पहला विकेट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन थे। इसके बाद उन्होंने जैक लीच और जेक बॉल को आउट किया। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे समरसेट 47 ओवर में 185 रन पर आउट हो गया। लेग-स्पिनर चहल के अब टूर्नामेंट में छह मैचों में 15 विकेट हो गए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। नॉर्थम्पटनशायर ने 30 ओवर में लक्ष्या हासिल किया और सात विकेट से जीत हासिल की।

काउंटी वनडे कप में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन

काउंटी वनडे कप में युजवेंद्र चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंकशायर के खिलाफ आया। उन्होंने 60 रन देकर 4 विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने समरसेट के खिलाफ 3, नॉटिंघमशायर, केंट और वार्विकशायर के खिलाफ 2-2 विकेट लिए। लेस्टशायर और सर्रे के खिलाफ उन्होंने 1-1 विकेट झटके।

One Day Cup 2026
गेंदबाजी प्रदर्शन
युज़वेंद्र चहल — नॉर्थेम्पटनशायर
वन डे कप 2026 में सभी मैचों का प्रदर्शन
कुल मैच
7
कुल विकेट
15
सर्वश्रेष्ठ
4-60
प्रति मैच
2.14
3
समरसेट
3-35
2
नॉटिंघमशायर
2-56
4
लंकाशायर
4-60
1
लेस्टरशायर
1-28
1
सरे
1-35
2
केंट
2-49
2
वार्विकशायर
2-52
स्रोत: क्रिकबज

चहल का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

इससे पहले युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैच की 12 पारियों में 12 विकेट झटके। उन्होंने 41 ओवर गेंदबाजी की। चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 233 विकेट झटके हैं।

युजवेंद्र चहल का अंतरराष्ट्रीय करियर

युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए वनडे और टी20 खेले हैं। उन्होंने 72 वनडे की 69 पारियों में में 27.13 के औसत से 121 विकेट लिए हैं। 80 टी20 की 79 पारियों में 25.09 के औसत से 96 विकेट लिए हैं। चहल ने भारत का आखिरी बार प्रतिनिधित्व अगस्त 2023 में टी20 में किया था।

ये हैं टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो टॉप 20 की इस लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय ही मौजूद हैं। ऋषभ पंत का नाम दो बार है, मगर टॉप 10 में भारत का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक नंबर 1 पर हैं। पूरी खबर पढ़ें