युजवेंद्र चहल ने युवा ऑर्टिस्ट की प्रतिभा को किया सलाम, वीडियो और तस्वीर को बनाया अपनी Insta Story
जेशा अहीर अंगुलियों की मदद से चित्रकारी करते हैं। जेशा क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने 7 जनवरी 2021 को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह अंगुलियों की मदद तस्वीर बना रहे हैं।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह नई पोस्ट करने के साथ-साथ अपने फैंस का उत्साहवर्धन करना भी नहीं भूलते हैं। इसी क्रम में चहल ने अपने एक युवा ऑर्टिस्ट फैन की प्रतिभा को सलाम किया, बल्कि उसके वीडियो और तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी बनाया। चहल के इस प्रशंसक का नाम जेशा अहीर (Jesha Ahir) है। जेशा खुद एक प्रतिभावान ऑर्टिस्ट (Artist) हैं। उनकी बनाई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
जेशा अहीर अंगुलियों की मदद से चित्रकारी करते हैं। जेशा क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने गुरुवार (7 जनवरी 2021) को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह अंगुलियों की मदद से युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तस्वीर बनाते दिख रहे हैं। जेशा ने इस वीडियो को युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा को टैग भी किया था। युजवेंद्र चहल ने जेशा के इस वीडियो क्लिप के एक हिस्से को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। साथ ही उनकी और धनश्री की जो तस्वीर बनी थी, उसके स्क्रीनशॉट को भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया।
युजवेंद्र चहल ने स्टोरी वाले वीडियो पर लिखा ऑर्टिस्ट जेशा अहीर को टैग करते हुए लिखा, ‘थैंक यू।’ वहीं, जेशा द्वारा बनाई गई अपनी और धनश्री की तस्वीर पर लिखा, ‘परफेक्ट।’ शायद वह कहना चाह रहे हैं कि यह उनकी और उनकी पत्नी धनश्री की परफेक्ट पिक्चर है।
View this post on Instagram
चहल की तरह उनकी वाइफ धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में शेयर किया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में वह दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर ‘अरे रे अरे’ गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।
चहल की तरह जेशा भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है। उस पर वह अब तक अपने 26 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। इसमें वह अंगुलियों की मदद से किसी में भगवान कृष्ण, किसी में शिवाजी महाराज की तस्वीर बनाते दिख रहे हैं। वह अंगुलियों की मदद से महेंद्र सिंह धोनी की भी तस्वीर बना चुके हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।