क्रिकेट की तरह इन दिनों अन्य खेलों में भी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की तर्ज पर फ्रेंचाइजी लीग शुरू हो चुकी है। इसी में एक नाम आईजीपीएल (इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग) का भी शामिल है। गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को नई दिल्ली में गोल्फ प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए 10 फ्रेंचाइजी का ऐलान हुआ है। इस मौके पर लीग के ब्रांड एम्बेसडर और सह संस्थापक क्रिकेट दिग्गज युवराज सिंह भी मौजूद थे। युवी ने इस मौके पर क्रिकेटरों को भी गोल्फ खेलने की सलाह दी।
इतना ही नहीं युवराज सिंह ने आईपीएल से गोल्फ प्रीमियर लीग की तुलना कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह क्रिकेट में आईपीएल के जरिए काफी युवा टैलेंट सामने आता है। कई खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है। ठीक उसी तरह गोल्फ से भी युवा समेत सभी खिलाड़ियों को एक्सपोजर मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को इस खेल में निखारने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। साथ ही युवराज ने क्रिकेटरों को भी गोल्फ खेलने की सलाह दी और कहा यह तनाव को दूर करने का अच्छा जरिया है।
‘क्रिकेट के साथ गोल्फ भी खेलना चाहिए’
टीम इंडिया के विश्व चैंपियन खिलाड़ी युवराज सिंह जो रिटायरमेंट के बाद से लगातार गोल्फ कोर्स में नजर आते हैं, उन्होंने अन्य क्रिकेटरों को भी यह खेल खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा,”क्रिकेटरों को भी क्रिकेट के साथ गोल्फ खेलना चाहिए। मुझ भी अपने करियर में जल्दी यह खेल खेलना शुरू कर देना चाहिए था, जिससे मुझे क्रिकेट में मदद मिलती। उदाहरण के तौर पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी, सभी इस खेल को बचपन से खेलते हैं।”
2011 वर्ल्ड कप जीत के 15 साल पूरे होने के मौके पर युवी ने कहा,”क्रिकेटरों को कम उम्र से गोल्फ खेलना चाहिए, इससे मन का तनाव भी दूर होता है।” वहीं युवराज सिंह ने आगामी गोल्फ लीग (IGPL) को लेकर भी कहा,”टीम फॉर्मेट खेल को और भी रोमांचक बना देगा। मैं खेल को आगे बढ़ाने की इन योजनाओं से बहुत उत्साहित हूं, इसमें आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं।”
IGPL 2026 का कैसा होगा फॉर्मेट?
आपको बता दें कि आईजीपीएल के आगामी सीजन में कुल 15 टूर्नामेंट होंगे। इनमें से दस भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे और पांच भारत के बाहर होंगे। पहले तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट इसी महीने मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका और कांगो में आयोजित होंगे। हर टीम में चार खिलाड़ी होंगे। हर टूर्नामेंट में खिलाड़ी न केवल 1.5 करोड़ रुपये के इनाम के लिए मुकाबला करेंगे, बल्कि अपनी टीम की जीत के लिए भी खेलेंगे। हर दिन प्रत्येक टीम के दो सबसे अच्छे स्कोर को गिना जाएगा। पूरे सीजन के दौरान पॉइंट जोड़े जाएंगे और अंत में टॉप तीन टीमों को पुरस्कार दिया जाएगा।
IGPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी
- अत्रि मुंबई जीसी (Atri Mumbai GC): अमन राज, उदयन माने, आदिल बेदी, तुषार पन्नू
- ऑरो रियल्टी गोवा जीसी (Auro Realty Goa GC): वरुण चोपड़ा, सार्थक छिब्बर, आलाप आई एल, कनव चौहान
- फ्लाइंग मैन कोलकाता जीसी (Flying Man Kolkata GC): वरुण पारिख, सुखमन सिंह, सैयद साकिब अहमद, कार्तिक शर्मा
- ग्रीन फ्यूल्स विजाग जीसी (Green Fuels Vizag GC): मानव शाह, धर्मा एम, मिलिंद सोनी, दानिश वर्मा
- गोल्फ कनेक्ट बेंगलुरु (Golf Konnekt Bengaluru): वीर गणपति, सुन्हित बिश्नोई, त्रिशूल चिनप्पा, सुधीर शर्मा
- होनर होम्स गुरुग्राम जीसी (Honer Homes Gurugram GC): पुखराज सिंह गिल, शौर्य बीनू, शत मिश्रा, दिगराज सिंह गिल
- कृष्णा पंजाब जीसी (Krishna Punjab GC): करणदीप सिंह कोचर, कपिल कुमार, हरेंद्र गुप्ता, सी मुनियप्पा
- फीनिक्स हैदराबाद जीसी (Phoenix Hyderabad GC): सचिन बैसोया, राघव चुघ, अर्जुन भट्टी, रंजीत सिंह
- आरवीआर दिल्ली जीसी (RVR Delhi GC): शिव कपूर, आर्यन रूपा आनंद, चिराग कुमार, गौरव घई
- विमत्रा चेन्नई जीसी (Vimtra Chennai GC): गगनजीत भुल्लर, यशस चंद्रा एम एस, समर्थ द्विवेदी, हर्षजीत सिंह सेठी
WWE WrestleMania: ट्रिपल एच ने 4 बड़े मुकाबलों का किया ऐलान, जॉन सीना की एक्स समेत 17 रेसलर मचाएंगे धूम; देखें सभी मैचों की लिस्ट
WWE WrestleMania 42 के लिए चार और खतरनाक मैचों का ट्रिपल एच ने ऐलान किया है। इसमें वुमेन फैटल 4-वे मैच, इंटरकॉन्टिनेंटल मेंस लैडर मैच समेत दो सिंगल्स मुकाबले शामिल हैं। निकी बेला और उनकी बहन ब्री बेला वापसी को तैयार हैं। जबकि गुंथर और सेथ रॉलिंस भी आपस में भिड़ेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
