भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। योगराज सिंह ने दावा किया कि उनके बेटे युवराज सिंह ने उनके अलग होने के बारे में पूछा था। इससे पहले ये अफवाहें थी कि युवराज सिंह ने अपने पिता से अलग रहने की बात कही थी और योगराज सिंह से इंटरव्यू में इस अफवाह के बारे में पूछा गया।
योगराज सिंह ने इनसाइड स्पोर्ट्स में दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात को माना कि युवराज सिंह जब एक क्रिकेटर के तौर पर स्थापित हो गए थे तब उन्होंने कहा था कि वे अब एक ही छत के नीचे नहीं रह सकते। इसके जवाब में योगराज ने युवराज सिंह से घर छोड़कर चले जाने को कहा था। 68 साल के योगराज ने इंटरव्यू में आगे कहा कि युवराज सिंह उनकी जिंदगी का बस एक छोटा सा हिस्सा हैं।
युवराज ने कहा- हम एक छत के नीचे नहीं रह सकते
योगराज सिंह ने कहा कि हां, युवराज ने मुझसे कहा था कि हम एक छत के नीचे नहीं रह सकते। इसके बाद मैंने कहा अलविदा, धन्यवाद, दरवाजा खुला है आप जा सकते हैं। योगराज ने आगे कहा कि आपने युवराज सिंह के जीवन की एक छोटी-सी कहानी के बारे में पूछा। ऐसे कई अन्य क्रिकेटर और लोग हैं जो युवराज से प्रेरित हुए हैं और जिन्होंने अपने जीवन में ऊंचाइयों को छुआ है।
योगराज ने कहा कि उनके घर में सिर्फ उनके ही नियम-कानून चलते हैं और घर के सदस्यों को इससे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उनके दूसरे बच्चे भी जिंदगी में बहुत अच्छा कर रहे हैं। कई बार अगर आप साथ नहीं रहना चाहते तो आगे बढ़ जाइए, लेकिन मेरे घर में मेरे ही नियम, मेरे ही कानून, मेरा ही तरीका चलेगा। आपको पता है दुनिया भर के लोग मुझसे क्या कहते हैं। सच कहूं तो मैं इसे एक तारीफ ही मानता हूं।
योगराज ने आगे कहा कि आज मेरे परिवार में मेरी दूसरी शादी के बाद दो बच्चे हैं और आपको उन्हें देखना चाहिए वे सचमुच बहुत होनहार हैं। मेरा बेटा फिल्मों में काम कर रहा है, विक्टर योगराज सिंह, वह अकादमियां चला रहा है और दिन में 18-19 घंटे काम करता है। आप जानते हैं वे बहुत ही अनुशासित बच्चे हैं, वे हर बात पर ‘हां पापा, हां पापा’ कहते हैं। मेरी बेटी भारत के लिए खेल रही है और पूरे भारत में उसकी तीसरी रैंक है। मैंने उनसे कहा कि अगर आप मुझे पसंद नहीं करते, तो मैं कहीं और चला जाता हूं, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं, नहीं आप सबसे अच्छे पिता हैं। आप ऐसे सबसे अच्छे पिता हैं जो हर किसी को नहीं मिल सकते हैं।
IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान
सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में संजू सैमसन से आगे श्रेयस अय्यर हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में इतने जीत के साथ पहले स्थान पर हैं। (खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
