भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के बाद वैभव सूर्यवंशी को मेंटर करने की इच्छा जताई है। अभिषेक और वैभव के साथ विम्बल्डन फाइनल देखने पहुंचे युवराज ने कहा कि वह खुद को टर्मिनेटर मानते हैं। उन्होंने अभिषेक को टर्मिनेटर-4 और वैभव को टर्मिनेटर-6 बताया। वैभव को ‘बॉस बेबी’नाम देने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि 15 साल का यह खिलाड़ी नए मानक स्थापित कर रहा है।

जियो हॉटस्टार से बातचीत में युवराज सिंह ने कहा, ‘मैं हमेशा खुद को टर्मिनेटर कहता हूं। अब टर्मिनेटर 4 है अभिषेक शर्मा, जो मुझसे चार गुना बेहतर है। उसके बाद टर्मिनेटर 6 है, वैभव सूर्यवंशी जो और भी बेहतर है। मैंने अपने समय में अपना काम किया, अभिषेक ने उसे और बेहतर बनाया और अब वैभव नए मानक स्थापित कर रहा है। यह उसी सफर का तीसरा चरण है। खेल को बदलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।’

वैभव को मेंटर करना चाहते हैं युवराज

युवराज ने कहा, ‘मैं सिनर और अल्काराज को देखता हूं तो मुझे पता चलता है कि टेनिस कैसे बदल रहा है। मैं अभिषेक और वैभव में भी वही बदलाव देखता हूं। मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में बहुत समय बिताया है और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना पसंद करूंगा। उसका करियर शानदार होगा। वह एक सीरियस खिलाड़ी बनने वाला है और मुझे विश्वास है कि वह वहां पहुंचेगा।’

युवी पाजी भी मेरे आइडल हैं

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘युवी पाजी भी मेरे आइडल हैं। उनसे पहली बार मिलना एक खास पल था। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल के बारे में बहुत सारी बातें बताईं। उन्होंने खेल के मेंटल साइड, प्रेशर को कैसे हैंडल करें और खुद पर विश्वास करने के महत्व के बारे में बात की। उनके जैसे किसी से इतना कुछ सीखना बहुत अच्छा लगता है। मुझे यकीन है कि यह मेरे आगे के करियर में मेरी बहुत मदद करेगा।’

यानिक सिनर लगातार दूसरी बार बने चैंपियन

इटली के यानिक सिनर ने जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-7, 7-6 , 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन का खिताब अपने नाम किया। यह ज्वेरेव के खिलाफ सिनर की लगातार 10वीं जीत रही। पूरी खबर पढ़ें