India Champions vs South Africa Champions, World Championship of Legends 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 11वें मैच में इंडिया चैंपियंस ने रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए और साउथ अफ्रीका चैंपियंस को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया।

इस मैच में भारत के नियमित कप्तान युवराज सिंह की वापसी हुई, लेकिन वो बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और डक पर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने इस मुकाबले में टॉस जीता था और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

युवराज डक पर आउट, उथप्पा-बिन्नी के अर्धशतक

भारत के इस मैच में पारी की शुरुआत रॉबिन उथप्पा के साथ अंबाती रायुडू ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रन की शानदार साझेदारी की ही थी कि अंबाती रायुडू 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। युवराज सिंह तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए, लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए। उथप्पा ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 31 गेंदों पर 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हो गए साथ ही उथप्पा का स्ट्राइक रेट 248.39 का रहा।

स्टुअर्ट बिन्नी इस मैच में चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। बिन्नी ने 30 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 166.67 का रहा। यूसुफ पठान ने भी 23 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 24 रन की पारी टीम के लिए खेली और आउट हुए। ऋषि धवन का बल्ला नहीं चला और वो 4 रन के स्कोर पर आउट हुए जबकि इरफान पठान ने 8 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर और शॉन वॉन बर्ग ने 2-2 विकेट लिए। वेन पार्नेल और मार्चेंट डी लैंग को एक-एक सफलता मिली।

इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

तिलक ने तोड़ा कोहली-दुबे का रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या नंबर 1; T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहली पारी की 20वें ओवर में तीन छक्के लगाए और विराट कोहली व शिवम दुबे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत को इस मैच में 6 विकेट से हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)