वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 8 मुकाबले हो चुके हैं। 8वें मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने इंग्लैंड चैंपियंस को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के बाद अंकतालिका में कैरेबियाई टीम का खाता खुला है। वहीं पहली हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। वहीं बल्लेबाजों की लिस्ट में युवराज सिंह टॉप 5 से बाहर हो गए हैं।

गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय बॉलर धवल कुलकर्णी नंबर 1 पर काबिज हैं। दो मैचों में 6 विकेट लेकर कुलकर्णी टॉप पर मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड के रवि बोपारा ने 3 पारियों में 160 रन बनाए हैं और नंबर 1 पर काबिज हैं। रिचर्ड लेवी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं और युवराज सिंह अब टॉप 5 से बाहर होकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं। एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में 7वें और डेविड वॉर्नर आठवें स्थान पर हैं।

इस मैच के बाद अंकतालिका में इंग्लैंड चैंपियंस की टीम टॉप पर मौजूद है। वहीं इंडिया चैंपियंस की टीम तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम अपने दोनों मैच हारी है और अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है।

WCL 2026 के 8वें मैच (वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस) के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौके (4s)छक्के (6s)
रवि बोपारा3316080.00172.041012
रिचर्ड लेवी118787.00223.0858
फिल मस्टर्ड338241.00167.3557
महमुदुल्लाह227575.00197.3728
समित पटेल337424.67117.4663

WCL 2026 के 8वें मैच (वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस) के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
धवल कुलकर्णी28.048612.677610
समित पटेल310.060514.207110
रयान साइडबॉटम310.060516.808400
फवाद अहमद27.042415.506200
अबू जायेद27.042418.507400

WCL 2026 के 8वें मैच (वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस) के बाद अंकतालिका

क्रमांकटीममैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड चैंपियंस32104+0.374
2साउथ अफ्रीका चैंपियंस11002+4.850
3इंडिया चैंपियंस21102+0.625
4ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस21102-0.225
5वेस्टइंडीज चैंपियंस21102-1.577
6बांग्लादेश चैंपियंस20200-1.953

WCL 2026: क्रिस गेल फ्लाप, सिमंस का तूफानी पचासा; इंग्लैंड चैंपियंस की पहली हार, वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीता मैच

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने पहली जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस को मात दी है। इस मुकाबले में क्रिस गेल का बल्ला नहीं चला लेकिन लेंड्ल सिमंस ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर