वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस ने अब तक 2 मैच खेले हैं जिसमें इस टीम को एक मैच में जीत मिली है जबकि एक मैच में हार मिली है। इंडिया की टीम फिलहाल 2 अंक के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और भारत का अगला मैच यानी तीसरा लीग मैच 10 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के साथ है। वैसे इस लीग में ओवरऑल अब तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से दम दिखाया है और वो जमकर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले साथ ही एक से बढ़कर एक शानदार पारियां देखने को मिल रही है। इस सीजन के 8 मैचों के बाद अगर बात हम सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो इसमें दो भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं जिसमें युवराज सिंह फिलहाल तो टॉप-3 से बाहर हैं जबकि ऋषि धवन इस वक्त क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, फजल महमूद और बेन डंक के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में खेले गए 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रवि बोपारा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 3 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर रिचर्ड लेवी और महमूदुल्लाह हैं जिन्होंने 8-8 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर फिल मस्टर्ड और डी आर्सी शॉर्ट हैं जिन्होंने अब तक खेले मैचों में 7-7 सिक्स जड़े हैं जबकि युवराज सिंह चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने एक मैच में 6 छक्के लगाए थे तो वहीं ऋषि धवन, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, फजल महमूद और बेन डंक 5-5 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।

WCL 2026 के 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
रवि बोपारा3316012
रिचर्ड लेवी11878
महमूदुल्लाह22758
फिल मस्टर्ड33827
डी आर्सी शॉर्ट22657
युवराज सिंह11716
एबी डिविलियर्स11705
क्रिस गेल22645
ऋषि धवन22645
फजल महमूद22535
बेन डंक22515

श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)