India Champions vs England Champions, World Championship of Legends 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के अपने दूसरे लीग मैच में इंडिया चैंपियंंस के रेगुलर कप्तान युवराज सिंह मैदान पर नहीं उतरे। इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ टीम की कप्तानी इरफान पठान ने की। इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और फिर इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए और जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए और उसे 21रन से हार मिली।
रवि बोपारा-समित पटेल ने लगाए अर्धशतक
इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी ओपनर रवि बोपारा ने खेली और उन्होंने 46 गेंदों पर 83 रन 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से बनाए। रवि के अलावा समित पटेल ने 44 गेंदों पर 57 रन की पारी 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से खेली। वहीं फिल मस्टर्ड ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए और इस दौरान 3 छक्के और एक चौका लगाया। लियान प्लंकेट 7 रन बनाकर नाबाद रहे। रवि बोपारा और समित पटेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों पर 133 रन की शतकीय साझेदारी की।
धवन-अभिमन्यु को मिले 2-2 विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ धवन कुलकर्णी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि अभिमन्यु मिथुन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इन दोनों के अलावा किसी अन्य गेंदबाज को सफलता नहीं मिल पाई। हरभजन सिंह काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 2 ओवर में 34 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि स्टुअर्ट बिन्नी ने भी 2 ओवर में 28 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नही मिल पाया। पीयूष चावला और ऋषि धवन को भी खाली हाथ रहना पड़ा हालांकि दोनों ने अपने-अपने कोटे के 4-4 ओवर फेंके।
इस मैच में युवराज सिंह नहीं खेले, लेकिन उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में रॉबिन उथप्पा को शामिल किया गया। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन से नमन ओझा को शामिल किया गया जो पहले मैच में अच्छी बैटिंग नहीं कर पाए थे। वहीं कप्तान युवराज सिंह ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन
नमन ओझा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, इरफान पठान (कप्तान), ऋषि धवन, पीयूष चावला, धवल कुलकर्णी, हरभजन सिंह, अभिमन्यु मिथुन।
शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
