भारत ने 2 अप्रैल 2011 को वनडे वर्ल्ड कप टाइटल दूसरी बार जीता था और इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। 15 साल के बाद अब इस टूर्नामेंट के हीरो रहे युवराज सिंह स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कई विषयों पर खुलकर बात की जिसमें उन्होंने एमएस धोनी, कपिल देव के बारे में भी बताया। उन्होंने इस दौरान कपिल देव और धोनी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।
कपिल-धोनी से माफी मांगना चाहता हूं
युवराज सिंह के इस पॉडकास्ट का टीजर गुरुवार को रिलीज हुआ और इसमें युवराज सिंह ने कहा कि मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं। उनके ये भी पूछा गया कि क्या आपको पिता योगराज सिंह का इंटरव्यू सुनकर बुरा लगता है। इसका जवाब देते हुए युवराज सिंह ने कहा कि मैंने पापा से कहा था कि ये ठीक नहीं है।
युवराज सिंह ने आखिरकार एमएस धोनी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और विराट कोहली के बारे में भी अपने विचार साझा किए साथ ही अभिषेक शर्मा के उस सफर के बारे में बताया जिसके बारे में अब तक कोई नहीं जानता था। वैसे युवराज सिंह की तरफ से ये माफी तब आई है जब इससे पहले उनके पिता योगराज सिंह ने पूर्व खिलाड़ियों के बारे में विवादित बयान दिए थे।
साल 2025 में योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो कपिल देव की हत्या करना चाहते थे क्योंकि 1980 के दशक में उन्हें तत्कालीन कप्तान ने टीम से बाहर कर दिया था। योगराज सिंह ने कहा था कि जब कपिल देव भारत, नॉर्थ जोन और हरियाणा के कप्तान बने तो उन्होंने बिना किसी वजह के मुझे टीम से निकाल दिया था। मेरी पत्नी (युवी की माँ) चाहती थी कि मैं कपिल से इस बारे में सवाल पूछूं। मैंने अपनी पिस्तौल निकाली और सेक्टर 9 में कपिल के घर चला गया। वह अपनी माँ के साथ बाहर आया। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रहा हूँ क्योंकि तुम्हारी माँ बहुत ही नेक इंसान हैं, जो यहां खड़ी हैं।
अभिषेक को मिलनी चाहिए थी कप्तानी
उसी पॉडकास्ट में युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के बारे में बात की और अभिषेक को कप्तानी न दिए जाने और उसे ईशान किशन को सौंपे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभिषेक लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं और उन्होंने राज्य की टीम की कप्तानी भी की है। उनके पास अनुभव है, लेकिन वो इस टीम के कप्तान नहीं बनाए गए। उन्होंने पिछले 8 साल में हैदराबाद के लिए काफी कुछ किया है।
ये खबरें भी पढ़ें
