टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां संस्करण इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इसी बीच रविवार 31 मई को एशियन गेम्स क्वालिफायर मैच में नेपाल के खिलाड़ी ने चीन के खिलाफ तहलका मचा दिया। कुशल भुर्तेल ने 43 गेंद पर 129 रन की पारी खेली जिसमें 16 छक्के शामिल थे। उन्होंने 35 गेंद पर शतक जड़ा और एक ओवर में छह छक्के भी जड़े। वह टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

उनसे पहले टी20 इंटरनेशनल जगत में तीन खिलाड़ियों ने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था। अब भुर्तेल ऐसा करने वाले चौथे और नेपाल के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने चीन के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलते हुए तूफान मचाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ये हैं T20I में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • युवराज सिंह: साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ लगातार छह छक्के एक ओवर में लगाए थे। उस मैच में युवराज ने 12 गेंद पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
  • कीरोन पोलार्ड: साल 2021 में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के गेंदबाज अकीला धनंजय के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे। वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।
  • दीपेंद्र सिंह ऐरी: नेपाल के खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2024 में कतर के गेंदबाज कामरान खान के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे। एसीसी (ACC) प्रीमियर कप मैच के दौरान उन्होंने यह किया था और ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे।
  • कुशल भुर्तेल: नेपाल के एक और बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने 2026 एशियन गेम्स क्वालिफायर मैच में चीन के गेंदबाज चेन जुओ यू के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए। सिंगापुर में उन्होंने यह कारनामा किया। वह टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले चौथे और नेपाल के दूसरे खिलाड़ी बने।

वैभव सूर्यवंशी सिक्सर किंग, साई सुदर्शन 4s के मामले में आगे; IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए हैं। वहीं साई सुदर्शन फाइनल मुकाबले से पहले 73 चौके जड़ चुके हैं। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो लिस्ट इस प्रकार है:-