भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। आईपीएल 2027 में भारत के दो बड़े सितारे इस फ्रेंचाइजी के डगआउट में नजर आएंगे। हाल ही में सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया था। अब युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

44 वर्षीय युवराज सिंह का किसी लीग में बतौर कोच यह पहला कार्यकाल होगा। वह 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए बतौर खिलाड़ी भी नजर आ चुके हैं। दिल्ली की फेंचाइजी ने 2015 में युवराज को रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। युवराज ने उस सत्र में फ्रेंचाइजी की ओर से सभी 14 मुकाबले खेले थे। अब यह उनकी नई पारी की शुरुआत होगी।

इस पर युवराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है,”मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना नया चैप्टर शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। मैं फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ पहले से जुड़ा हुआ हूं और यह मेरे लिए एक स्पेशल मौका है। वहीं दादा (सौरव गांगुली) के साथ मैं एक बार फिर से टीम में आने को तैयार हूं, लेकिन इस बार बतौर कोच हम साथ होंगे।”

दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर युवराज सिंह के फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स हैंडल पर लिखा,”उन्होंने सब कुछ कर लिया, सब कुछ जीत लिया। अब युवी पाजी दिल्ली आ रहे हैं।”

युवराज सिंह का आईपीएल रिकॉर्ड बतौर प्लेयर

युवराज सिंह ने आईपीएल में इससे पहले बतौर खिलाड़ी 2007-08 से 2019 तक 132 मैच खेलते हुए 126 पारियों में 2750 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने 73 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट भी लिए थे। वह दिल्ली के अलावा पंजाब, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, पुणे वॉरियर्स इंडिया का भी हिस्सा रहे चुके थे।

वहीं उनके इंटरनेशनल आंकड़े किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले युवराज सिंह दो वर्ल्ड कप विनिंग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। 2007 में उनके स्टुअर्ट ब्रॉड पर 6 छक्के, 12 गेंद पर फिफ्टी आज भी रिकॉर्ड बुक में अमर हैं। वहीं 2011 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

IND vs WI: संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव को करना होगा इंतजार; वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies Squad, IND vs WI 4th T20 Match Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को बाहर रहना पड़ सकता है। भारत की संभावित प्लेइंग 11 और स्क्वाड की जानकारी यहां दी गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर