वर्ल्ड लीजेंड्स लीग 2026 का 11वां मैच इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच खेला गया था जिसमें भारत को 4 विकेट से जीत मिली। इस मैच में रॉबिन उथप्पा ने 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली। इन 6 छक्कों के दम पर उथप्पा अब इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए। वहीं एबी डिविलियर्स अभी टॉप पर बने हुए हैं।

वर्ल्ड लीजेंड्स लीग 2026 में 11 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर बने हुए हैं जो भारत के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। एबी ने अब तक खेले 3 मैचों में 16 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर रिचर्ड लेवी हैं जिन्होंने 3 मैचों में 15 छक्के जड़े हैं। रॉबिन उथप्पा ने 2 मैचों में कुल 9 छक्के लगाए हैं और वो क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 3 मैचों में कुल 9 सिक्स जड़े हैं।

वर्ल्ड लीजेंड्स लीग 2026 में 11 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह और डेविड वॉर्नर एक साथ 8वें स्थान पर हैं। इन दोनों ने 2-2 मैचों में 6-6 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रवि बोपारा और डी आर्सी शॉर्ट हैं और दोनों ने अब तक खेले 3-3 मैचों में 12-12 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में चैडविक वॉल्टन और महमूदुल्लाह एक साथ चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 3-3 मैचों में 11-11 सिक्स जड़े हैं।

WCL 2026 में 11 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
एबी डिविलियर्स3318116
रिचर्ड लेवी3317315
रवि बोपारा3316012
डी आर्सी शॉर्ट3313112
चैडविक वॉल्टन3313711
महमूदुल्लाह3311811
क्रिस गेल331209
रॉबिन उथप्पा221089
रोनी तालुकदार331498
जीन-पॉल डुमिनी22938
फजल महमूद33898
जो बर्न्स33927
फिल मस्टर्ड33827
डेविड वॉर्नर221146
युवराज सिंह22716

‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब

शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)