टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर बस खत्म ही होने वाला है। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा और इसमें भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन में फाइनल से पहले तक कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले की ताकत दिखाई और शतक लगाने में सफल रहे। टी20 प्रारूप में शतक लगाया आसान होता नहीं है, लेकिन अब तक कुल 7 शतक लग चुके हैं।

साहिबजादा फरहान ने लगाए 2 शतक

फाइनल से पहले तक कुल 6 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलने में सफलता हासिल की जिसमें पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 2 शतक लगाए, लेकिन भारत की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा कमाल नहीं किया। हां, संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले के दौरान इसके काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन वो नाबाद 97 रन की पारी ही खेल पाए और सिर्फ 3 रन से चूक गए थे।

युवराज सामरा ने खेली है सबसे बड़ी पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 6 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली जिसमें साहिबजादा फरहान, फिन एलन, जैकब बेथल, हैरी ब्रुक, पथुम निसांका और युवराज सामरा शामिल हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने शतक तो लगाए, लेकिन सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी तो अब तक युवराज सामरा ने खेली जिन्होंने 110 रन बनाए। युवराज के बाद दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का मामले में जैकब बेथल रहे जिन्होंने 105 रन की पारी खेली।

पाकिस्तानी बैटर साबिहजादा फरहान ने दो शतक लगाए और दोनों बार ही उन्होंने 100-100 रन की पारी खेली जो अपने आप में हैरान करने वाला रहा। यही नहीं फिन ऐलन ने भी 100 रन की पारी खेली जबकि हैरी ब्रुक और पथुम निसांका ने भी 100-100 रन की पारी खेली। हालांकि अभी फाइनल मुकाबला बचा है और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई भारतीय बल्लेबाज शतक लगाने का कमाल कर पाता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल से पहले तक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनबेस्ट स्कोरशतक
साहिबजादा फरहान663831002
फिन ऐलन772891001
जैकब बेथल882801051
हैरी ब्रुक882351001
पथुम निसांका772111001
युवराज सामरा441441101

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन ने पावरप्ले में बनाए इतने रन की टूटा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, रोहित की बराबरी पर आए

IND vs ENG: अभिषेक ने ऑफ-स्पिनर के सामने घुटने टेके, सेमीफाइनल में फेंक दिया अपना विकेट; कोई धैर्य रखना सिखाओ