क्रिकेट की दुनिया में कुछ उपलब्धियां आंकड़ों से कहीं बड़ी होती हैं। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज होना भी ऐसी ही उपलब्धि है, जिसे हर क्रिकेटर अपने करियर का सपना मानता है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए महिला टेस्ट मैच में यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने यह सपना एक साथ साकार कर इतिहास रच दिया।

यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर, जबकि क्रांति गौड़ इस मैदान पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गईं। ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर, ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर और ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने अपने बल्ले से उपलब्धियों का अंबार लगाया, लेकिन तीनों दिग्गज कभी लॉर्ड्स में टेस्ट शतक नहीं लगा पाए।

अगर कभी यह बात हो कि भारतीय क्रिकेट तीन दिग्गज क्या हासिल नहीं कर पाए तो शायद लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शतक न लगा पाने की चर्चा सबसे पहले होगी। ऐसे में यास्तिका भाटिया की यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है।

यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में शतक लगाने वालीं 11वीं भारतीय

लॉर्ड्स क्रिकेट गाउंड में यास्तिका भाटिया शतक लगाने वालीं भारत की 11वीं बल्लेबाज बनीं। दिलीप वेंगसरकर ने यहां सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए थे। केएल राहुल के नाम दो शतक हैं।

अजीत अगरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीनू मांकड़, अजिंक्य रहाणे, रवि शास्त्री और गुंडप्पा विश्वनाथ ने शतक लगाए हैं। सौरव गांगुली ने तो डेब्यू ही लॉर्ड्स में किया था और शतक जड़ दिया था। राहुल द्रविड़ ने भी उसी मैच में डेब्यू किया था, लेकिन शतक से चूक गए थे।

लॉर्ड्स ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाले भारतीय
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड – शतक और पांच विकेट रिकॉर्ड
2026 के लॉर्ड्स टेस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया – एक शतक के साथ, दूसरा पांच विकेट के साथ।
नया शतकवीर
वाई एच भाटिया
125
रन
113
सर्वोच्च स्कोर
पहले ही टेस्ट में लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर नाम – औसत 62.50
नई गेंदबाजी
के गौड़
7/77
सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
11.0
औसत
डेब्यू टेस्ट में ही सात विकेट – लॉर्ड्स ऑनर बोर्ड पर पदार्पण
खिलाड़ी अवधि मैच रन सर्वोच्च औसत शतक
डीबी वेंगसरकर 1979-1990 4 508 157 72.57 3
केएल राहुल 2018-2025 3 291 129 48.50 2
एबी अगरकर 2002-2002 1 111 109* 111.00 1
एम अजहरुद्दीन 1986-1996 3 111 111* 111.00 1
आर द्रविड़ 1996-2011 4 221 103* 44.20 1
एससी गांगुली 1996-2007 3 210 131 42.00 1
एमएच मांकड़ 1946-1952 2 333 184 83.25 1
एएम राहणे 2014-2021 3 201 103 33.50 1
आरजे शास्त्री 1982-1990 3 160 100 32.00 1
जीआर विश्वनाथ 1971-1982 4 272 113 34.00 1
वाई एच भाटिया 2026-2026 1 125 113 62.50 1
खिलाड़ी अवधि मैच रन विकेट सर्वश्रेष्ठ औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट
एल अमरनाथ 1946-1946 1 133 5 5/118 26.60 2.18 73.2
एल अमर सिंह 1932-1936 2 230 10 6/35 23.00 2.02 68.3
बीएस बेदी 1967-1979 4 492 17 6/226 28.94 2.41 72.0
जेजे बुमराह 2021-2025 4 224 10 5/74 22.40 2.66 50.4
बीएस चंद्रशेखर 1967-1974 3 330 10 5/127 33.00 2.45 80.7
आरबी देसाई 1959-1959 1 118 6 5/89 19.66 3.05 38.6
एन कपिल देव 1979-1990 4 553 17 5/125 32.52 2.94 66.3
बी कुमार 2014-2014 1 103 6 6/82 17.16 2.19 47.0
पी कुमार 2011-2011 1 176 6 5/106 29.33 2.90 60.5
एमएच मांकड़ 1946-1952 2 349 7 5/196 49.85 2.32 128.4
एम निसार 1932-1936 2 197 10 5/93 19.70 2.94 40.2
बीकेवी प्रसाद 1996-1996 1 130 7 5/76 18.57 2.26 49.2
सी शर्मा 1986-1986 1 112 6 5/64 18.66 2.28 49.0
आई शर्मा 2011-2021 4 505 17 5/74 29.71 3.21 55.54
आरपी सिंह 2007-2007 1 117 6 5/59 16.71 3.49 28.7
के गौड़ 2026-2026 1 77 7 5/37 11.00 3.08 21.4

लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाले भारतीय

लॉर्ड्स क्रिकेट गाउंड में क्रांति गौड़ पांच विकेट लेने वालीं भारत की 16वीं गेंदबाज हैं। उनसे पहले लाला अमरनाथ, अमर सिंह, बिशन सिंह बेदी, जसप्रीत बुमराह, भागवत चंद्रशेखर, रमाकांत देसाई, कपिल देव, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, मीनू मांकड़, मोहम्मद निसार, वेंकटेश प्रसाद, चेतन शर्मा, इशांत शर्मा और रुद्र प्रताप सिंह ने पांच-पांच विकेट लिए हैं।

लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज होना कितनी बड़ी बात

लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर नाम दर्ज होना कितनी बड़ी बात है? इसका अंदाजा जसप्रीत बुमराह के बयान से लगाया जा सकता है, जो उन्होंने 2025 में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में 5 विकेट लेने पर दिया था। जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि उनका बेटा जब बड़ा होगा तो वह उसे बताएंगे कि उन्होंने लॉर्ड्स में पांच विकेट लिए थे। लॉर्ड्स को ‘होम ऑफ क्रिकेट’ कहा जाता है, क्योंकि ‘भद्रजनों के खेल के सभी नियम यहीं बने हैं या बनते हैं।

तालियों के बीच लॉन्ग रूम से होते हुए ड्रेसिंग रूम में जाता है खिलाड़ी

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) यहीं मौजूद है, जो अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए नियम बनाता है। जब कोई खिलाड़ी लॉर्ड्स में पांच विकेट लेता है या शतक लगाता है तो उसे खास महसूस कराने के लिए वहां का माहौल काफी है। खिलाड़ी शूट-बूट में खड़े मेंबरों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लॉन्ग रूम से होते हुए ड्रेसिंग रूम में जाता है।

भारत ने इंग्लैंड को दिया 457 रन का लक्ष्य

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दुसरी पारी में 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का लक्ष्य दिया। पूरी खबर पढ़ें