आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग में जिस तरह बल्लेबाजी की है, उसके बाद हर कोई एक सवाल उठा रहा है। यह सवाल उठ रहा है यशस्वी जायसवाल को लेकर। यशस्वी ने भी 15 मैचों में 426 रन बनाए हैं, लेकिन वैभव के तूफानी अंदाज के आगे उनका रंग फीका पड़ चुका है। रविचंद्रन अश्विन ने कुछ वक्त पहले ऐसा कहा था कि यशस्वी के कद को नुकसान हो रहा है। अब अंबाती रायडू ने तो यशस्वी को टीम बदलने तक की सलाह दे डाली है।
अंबाती रायडू ने क्रिकइंफो से बातचीत में यह बेतुका बयान दिया और कहा कि यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम बदल लेनी चाहिए। क्योंकि वैभव हमेशा ऐसा ही खेलेंगे और उनके कारण हर बार ऐसा ही होगा। यशस्वी को लेकर इस वक्त एक नया डिबेट खड़ा होता दिख रहा है। एक वक्त यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के पोस्टर ब्वॉय हुआ करते थे। अब वैभव सूर्यवंशी ने उस जगह पर कब्जा कर लिया।
क्या बोले अंबाती रायडू?
अंबाती रायडू ने कहा,”उन्हें (यशस्वी को) अपनी टीम बदल लेनी चाहिए। क्योंकि वह हमेशा उस इंसान के साथ (वैभव सूर्यवंशी) ऐसे नहीं बल्लेबाजी कर सकते है और ऐसे ही हर बार दरकिनार हो सकते हैं। क्योंकि वह (यशस्वी) खुद में ही एक स्टार हैं, जब वह किसी और टीम में जाएंगे तो अपनी दम पर मैच जीतेंगे। उन्हें ऐसे स्पेस और प्लेटफॉर्म की जरूरत है।”
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए आगे कहा,”यह खिलाड़ी हमेशा ऐसा ही खेलता रहेगा और अपने साथ वाले खिलाड़ियों को दरकिनार करवाता रहेगा। इसलिए उनके साथ एक सीनियर पार्टनर होना चाहिए जो इससे निपट पाएगा और उनकी सफलता से खुश होगा, ना कि उनसे ही प्रतियोगिता करने में लग जाएगा। जायसवाल के लिए एमआई एक अच्छी टीम हो सकती है खेलने के लिए।”
वैभव सूर्यवंशी vs यशस्वी जायसवाल प्रदर्शन (IPL 2026 में)
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की 15 पारियों में 45.33 की औसत और 242.86 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। उनके नाम इस सीजन कुल 55 चौके और 65 छक्के अभी तक दर्ज हुए हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल के नाम भी 15 पारियों में 32.76 की औसत और 153.23 के स्ट्राइक रेट से 426 रन दर्ज हैं। इसमें 52 चौके और 18 छक्के शामिल हैं। किसी अन्य खिलाड़ी के लिहाज से यह प्रदर्शन काफी अच्छा कहा जाएगा, मगर वैभव सूर्यवंशी के सामने इस प्रदर्शन की कोई कदर नहीं है।
वैभव ने IPL प्लेऑफ की एक पारी में 12 छक्के लगा रचा इतिहास, सहवाग, गेल, वॉटसन समेत 7 सितारों को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंद पर तूफानी 97 रन ठोके। इस पारी में वैभव ने 12 छक्के लगाए और आईपीएल प्लेऑफ में इतिहास रच दिया। उन्होंने सहवाग, गेल और वॉटसन जैसे दिग्गजों को खास मामले में पीछे छोड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
