भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोहली को आराम करने की सलाह दी गई है, लेकिन सवाल ये है कि उनकी जगह अब भारतीय वनडे टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए कई तगड़े दावेदार हैं जिन्हें बीसीसीआई मौका दे सकती है।
कौन होगा विराट कोहली का विकल्प
टीओआई को मुताबिक विराट कोहली के बाहर होने के बाद उनके दावेदार के रूप में चार नाम मुख्य रूप से सामने आ रहे हैं जिसमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडीक्कल और तिलक वर्मा शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया की घोषणा की गई थी तब उस टीम में शामिल नहीं किया गया था। यशस्वी ने अपने आखिरी वनडे में भारत के लिए शतकीय पारी खेली थी। यशस्वी का आईपीएल में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा था और उनकी वापसी हो सकती है।
यशस्वी के अलावा तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडीक्कल भी कोहली के विकल्प हो सकते हैं। हालांकि तिलक वर्मा को इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है ऐसे में ये देखना दिलचस्प हो सकता है कि उन्हें मौका दिया जाता है या नहीं। वहीं आईपीएल 2026 में सीएसके की कप्तानी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन इस सीजन में बल्ले से ज्यादा अच्छा नहीं रहा था, लेकिन वो भी कोहली के तगड़े विकल्प हैं। वहीं देवदत्त पडीक्कल शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें भी मौका मिल सकता है। फिलहाल सबको बीसीसीआई के फैसले का इंतजार है कि वो किसे मौका देती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
वैभव को मौका, श्रेयस कप्तान; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम में मिल सकती है जगह
आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन शनिवार को किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो सकती है तो वहीं श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
