न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया, लेकिन इस टीम में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी गई। इस वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए एक अगल टीम चुनी गई जबकि चौथे और 5वें मैच के लिए एक अन्य टीम का चयन किया गया, लेकिन यशस्वी जायसवाल को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई जो बेहद चौंकाने वाला रहा।

यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर किए जाने के बाद आर अश्विन ने इस पर सवाल उठाए और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस फैसले को सही नहीं बताया। अश्विन ने कहा कि मैं इसे नजरअंदाज करना ही करूंगा क्योंकि ये वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल को भारतीय वनडे टीम में जगह तभी मिल पाएगी जबक 50 ओवर के अगले वर्ल्ड कप से बाद रोहित शर्मा रिटायर हो जाएंगे, लेकिन मेरी चिंता ये है कि वो शायद वैभव सूर्यवंशी को मौका दे दें क्योंकि यहां सब कुछ मौजूद फॉर्म पर निर्भर करता है।

रोहित के बाद ही यशस्वी को मिल पाएगा मौका

अश्विन ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों में शुभमन गिल नहीं खेलेंगे तो यशस्वी जायसवाल को ही जगह मिलनी चाहिए थी। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि इन सब चीजों का असर उनके आत्मविश्वास पर पड़ सकता है। अश्विन ने आगे कहा कि चयनकर्ताओं ने यशस्वी जायसवाल के साथ थोड़ा अन्याय किया है और इसमें कोई शक नहीं है। वेस्टइंडीज में भारत द्वारा जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल थे और अभी भी वह बैकअप ओपनर ही हैं। अब टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं है और इसके बजाय हम वैभव सूर्यवंशी की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यशस्वी जायसवाल फिलहाल टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं।

पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा कि यशस्वी जायसवाल का आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है। मुझे नहीं पता कि आपने पिछले दो-तीन सालों में उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है या नहीं, लेकिन वे अब उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं जैसे पहले किया करते थे। वे तो रनों की मशीन हुआ करते थे। अगर उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है तो टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि उन्हें जहां भी संभव हो मौका दें। उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं दिया गया है, उन्हें कोई अवसर नहीं मिला है और यह बहुत अनुचित है। चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को निश्चित रूप से यशस्वी जायसवाल का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वह एक बहुत ही कीमती टैलेंट हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (सब्जेक्ट टू फिटनेस), कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)