हमने देखा है कि अगर कोई बल्लेबाज लंबे समय से फॉर्म में नहीं है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है, लेकिन यदि कोई लय में हो और शतक लगाने के बाद भी अगर उसे टीम में नहीं चुना का चयन हुआ है तो उसे टीम से बाहर कैसे किया जा सकता है। शायद ये गुण भारतीय सेलेक्टर्स में ही है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिस भारतीय टीम का ऐलान किया गया उसमें यशस्वी को जगह नहीं मिली।
शतक लगाने के ठीक बाद टीम से बाहर किए गए यशस्वी
यशस्वी ने 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नाबाद 110 रन की पारी खेली और फिर 21 जून को इंग्लैंंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान किया गया। इस टीम में यशस्वी का नाम नहीं था। क्या यशस्वी की ये गलती थी कि उन्होंने शतकीय पारी खेली। अगर आप यशस्वी को वनडे सेटअप में नहीं देखते हैं तो सिर्फ उन्हें सिर्फ स्टैंडबाई की तरह से इस्तेमाल करना ठीक भी तो नहीं है।
इंग्लैंड दौरे के लिए यशस्वी थे जरूरी
माना कि यशस्वी की जगह विराट कोहली के टीम में आने के बाद प्लेइंग इलेवन में नहीं बनती है, लेकिन इंग्लैंड जैसे दौरे के लिए जहां बल्लेबाजों के चोटिल होने की संभावना रहती है वहां पर आप एक एक्स्ट्रा ओपनर के साथ जा सकते हैं। यशस्वी नहीं खेलते, लेकिन टीम में बने रहने से उन्हें काफी लाभ मिलता साथ ही टीम मैनेजमेंट भी निश्चिंत रहती कि अगर कोई चोटिल होता है तो यशस्वी को सेट किया जा सकता है। अब सेलेक्टर्स ने उन्हें किस सोच के साथ वनडे टीम से बाहर किया है वो समझ से परे है।
6 वनडे में लगा चुके हैं 2 शतक
यशस्वी का वनडे करियर अब तक परवान नहीं चढ़ा है, लेकिन उन्हें जब भी मौका मिला है ज्यादातर मौके पर उन्होंने खुद को साबित किया है। सिर्फ 6 मैचों में 2 शतक बताने के लिए काफी है कि वो वनडे प्रारूप में क्या कुछ करने का दम रखते हैं। यशस्वी ने भारत के लिए अब तक खेल 6 वनडे मैचों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं। इसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा है। वैसे यशस्वी को अगर वनडे सेटअप में भविष्य के लिए तैयार करना है तो उन्हें मौका देना जरूरी है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (सब्जेक्ट टू फिटनेस), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
रोहित नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
