एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में सितंबर-अक्टूबर में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट का भी आयोजन होने वाला है। 2023 में भी एशियाई खेलों में क्रिकेट की प्रतियोगिता हुई थीं। लगातार दूसरा ऐसा मौका है कि क्रिकेट एशियन गेम्स का हिस्सा होगा। एशियन गेम्स में अब तक अगर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो नेपाल का खिलाड़ी टॉप पर है।
वहीं भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम भारत के लिए एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वह सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि एशियाई खेलों में अब तक सिर्फ चार बल्लेबाजों ने ही शतक लगाया है। उसमें भारतीय बल्लेबाज यशस्वी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि टॉप 10 की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मलेशिया के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं।
अगर सबसे बड़ी पारी की बात करें तो नेपाल के कुशल मल्ला टॉप पर हैं। यह एशियन गेम्स में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं मलेशिया के सैय्यद अजीज दूसरे, पाकिस्तान के खालिद लतीफ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कुशल के नाम नाबाद 137 रन का रिकॉर्ड स्कोर दर्ज है। भारत के तिलक वर्मा भी इस लिस्ट के टॉप 10 का हिस्सा हैं। वहीं पाकिस्तान का सिर्फ एक बल्लेबाज इसमें शामिल है।
एशियन गेम्स में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- कुशल मल्ला (नेपाल): 137 रन नाबाद, vs मंगोलिया
- सैय्यद अजीज (मलेशिया): 126 रन, vs थाइलैंड
- खालिद लतीफ (पाकिस्तान): 103 रन नाबाद, vs चीन
- यशस्वी जायसवाल (भारत): 100 रन, vs नेपाल
- आर. माधवन (मलेशिया): 68 रन, vs चीन
- रोहित पौडेल (नेपाल): 61 रन, vs मंगोलिया
- लैचलन यमामाटो लेक (जापान): 60 रन, vs हांगकांग
- लहिरु थिरिमाने (श्रीलंका): 57 रन, vs अफगानिस्तान
- तिलक वर्मा (भारत): 55 रन नाबाद, vs बांग्लादेश
- मोहम्मद आमिर (मलेशिया): 55 रन, vs थाइलैंड
यशस्वी नंबर 1, ऋतुराज दूसरे पर; एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होने वाला है। 2023 के बाद भारतीय टीम लगातार इस प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। भारत के लिए अगर एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
