एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम ने हिस्सा लिया था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने उस संस्करण में गोल्ड मेडल भी जीता था। अब दूसरी बार भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में उतरने वाली है। अगर अब तक भारत के लिए एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल लिस्ट में नंबर 1 पर हैं।

यशस्वी आगामी एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी आगामी एशियाड की टीम में नहीं शामिल हैं। ऋतुराज गायकवाड़ एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। आपको बता दें भारत ने पिछले संस्करण में क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल (दो मैच खेले थे)। फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था और टॉप पोजिशन के चलते भारत को गोल्ड मेडल दिया गया था।

एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट100s50s4s6s
यशस्वी जायसवाल3210050.00188.671087
ऋतुराज गायकवाड़326565.00132.650083
तिलक वर्मा325757.00158.330126
रिंकू सिंह3137246.660024
शिवम दुबे3125131.570021

नेपाल के बल्लेबाज का जलवा

अगर ओवरऑल एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज की बात करें तो वह हैं नेपाल के कुशल मल्ला। उन्होंने अब तक तीन मैच खेलते हुए तीन पारियों में 213 रन बनाए हैं। 137 रन नाबाद उनका सर्वाधिक स्कोर है। वहीं उनके बाद दूसरे स्थान पर हैं मलेशिया के सैय्यद अजीज जिन्होंने 3 पारियों में 185 रन बनाए थे। मलेशिया के ही विरेनदीप सिंह (126) तीसरे, नेपाल के रोहित पौडेल (116) चौथे स्थान पर हैं। ओवरऑल यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान-गुरबाज समेत सीनियर खिलाड़ी बाहर

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की स्क्वाड के ज्यादातर खिलाड़ी हाल ही में खत्म हुई 11वीं श्पागीजा क्रिकेट लीग से चुने गए हैं। नियमित कप्तान राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज व अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे अहम खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर