भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज से कुछ दिन पहले ही टीम में बदलाव हुआ और चोटिल साई सुदर्शन की जगह 21 महीने बाद सरफराज खान की वापसी हुई। अब सवाल सबके मन में यही था कि सरफराज आ तो गए, लेकिन टीम में खेल पाएंगे या नहीं? अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी राय दी है और कहा है कि सरफराज स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें भारत की बेस्ट पॉसिबल 11 में जरूर होना चाहिए।

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब वीडियो में भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर बात की है। उनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में सरफराज खान को ध्रुव जुरेल से ऊपर तरजीह मिलनी चाहिए। वहीं गॉल में होने वाले इस मैच में उन्होंने तीन स्पिनर्स खिलाने की बात कही है। उन्होंने यह तक कहा है कि अगर पिच की कंडीशन बदली तो मैच के दिन तीन पेसर भी नजर आ सकते हैं।

सारांश जैन का डेब्यू!

मोहम्मद कैफ ने कहा है कि रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव उनकी स्पिन के लिए पहली पसंद हैं। जिसमें जडेजा का खेलना तो तय ही है। वहीं तीसरे स्पिनर के लिए उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने मानव सुतार नहीं, बल्कि सारांश जैन को चुना है। कैफ का मानना है कि भारत के पास वैराएटी बहुत है और सुतार भी कोई बहुत पुराने नहीं हैं। सारांश की बैटिंग एबिलिटी ज्यादा है। ऐसे में सारांश को टीम बैलेंस के हिसाब से खेलना चाहिए और डेब्यू करना चाहिए।

मोहम्मद कैफ ने पहले टेस्ट के लिए बताई अपनी बेस्ट संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

भारत-श्रीलंका का वह ऐतिहासिक टेस्ट, जब सहवाग ने मचाया तूफान; गॉल में ‘मेंडिस की मिस्ट्री’ का किया था पोस्टमार्टम

भारत और श्रीलंका के बीच 15 जुलाई 2026 से टेस्ट सीरीज होने जा रही है। टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरान दोनों टीमों की टेस्ट क्रिकेट में कुछ पुरानी कहानी भी याद की जा रही हैं। उन्हीं में से एक है वह टेस्ट मैच जब वीरेंद्र सहवाग ने अजंता मेंडिस की मिस्ट्री को ध्वस्त कर दिया था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर