भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस मैदान पर पहली बार किसी टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है जिस पर सबकी नजर रहने वाली है। ये टेस्ट खास इस वजह से भी है कि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी अभी दो महीने तक आईपीएल खेलकर आए हैं। अब टी20 प्रारूप में इतने दिनों तक खेलने के बाद खिलाड़ी किस तरह से टेस्ट क्रिकेट में खुद को ढाल पाते हैं ये देखना दिलचस्प होने वाला है।
जीत के लिए फेवरेट है भारत
इस टेस्ट के लिए दोनों टीमें न्यू चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरु कर दिया है। हालांकि इस मैच में जीत के लिए फेवरेट भारत को माना जा रहा है, लेकिन अफगानिस्तान में भी कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया को परेशान कर सकते हैं। इस टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि वो यहां भी अच्छा खेल दिखाएंगे।
यशस्वी-राहुल होंगे ओपनर
अफगानिस्तान को हराने के लिए इस टेस्ट मैच में भारत की सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसका चयन एआई (गूगल जेमिनी) ने किया। एआई ने इस टेस्ट के लिए ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का चयन किया। राहुल इस सीरीज के लिए टीम के उप-कप्तान भी हैं। वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग क्रम में साई सुदर्शन को रखा गया जबकि चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल हैं। ये सभी बैटर इस वक्त रन बनाकर आ रहे हैं और सबका बल्ला चल रहा है।
एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में पांचवें स्थान पर ऋषभ पंत को रखा। हालांकि पंत के लिए आईपीएल 2026 अच्छा नहीं बीता है, लेकिन वो टेस्ट में अच्छा करते रहे हैं।वहीं बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडीक्कल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। टीम में नितिश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के रूप में दो ऑलराउंडर को शामिल किया गया है जबकि कुलदीप यादव बतौर स्पिनर टीम में मौजूद हैं। सिराज टीम के मुख्य तेज गेंदबाज होंगे जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए एआई ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल/देवदत्त पडीक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बराबर
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार।
