भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार यानी 23 अगस्त से भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.00 बजे शुरू होगा। भारत इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीत चुका है और 1-0 से आगे है। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच को जीतने पर होगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए ये मैच अहम होगा। पहले मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और भारत अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा।
कुलदीप या सारांश में से किसी एक को मिल सकता है मौका
दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकता है इसके बारे में जानते हैं। दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को कोच गौतम गंभीर ने देवदत्त पडीक्कल और मानव सुतार के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कहा कि दोनों काफी टैलेंटेड हैं और उनका इस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा है। देवदत्त ने पहले मैच में शतक लगाया था जबकि मानव ने 10 विकेट लिए थे और दोनों प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव खेलेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। पहले टेस्ट मैच में कुलदीप का प्रदर्शन साधारण रहा था ऐसे में टीम इंडिया उन्हें मौका देगी या फिर सारांश जैन को मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। भारत अगर अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करता है तो इसी एक बदलाव की संभावना है और ये भी संभव है कि कुलदीप प्लेइंग इलेवन में बने रहें। इसके अलावा भारतीय टीम में किसी तरह की बदलाव की संभावना नजर नहीं आती।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मानव सुतार, कुलदीप यादव/सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन
कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
