श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें उन्होंने गुरनूर बरार को शामिल किया जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी को उन्होंने अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस वक्त इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं और टीम इंडिया काफी संकट में नजर आ रही है।

प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिली जगह

दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए उसमें मोहम्मद सिराज को शामिल किया जो तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे जबकि दूसरे फास्ट बॉलर के रूप में उन्होंने अपनी इस टीम में गुरनूर बरार को जगह दी। सिराज ने कहा कि अगर दो तेज गेंदबाजों को चुनना हो, तो मुझे लगता है कि गुरनूर और सिराज बेहतर रहेंगे। हाल ही में गुरनूर इंडिया-ए सीरीज के लिए श्रीलंका गए थे और उस अनुभव से उन्हें मदद मिलेगी।

दीप दासगुप्ता ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनरों को शामिल किया जिसमें कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और मानव सुतार मौजूद हैं। साई सुदर्शन बाहर हो चुके हैं और देवदत्त पडीक्कल ने अभ्यास मैच की पहली पारी में शतक लगाया था और दीप ने उन्हें बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर रखा। दीप ने ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का चयन किया जबकि पंत और ध्रुव जुरेल दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता की चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

रोहित टॉप पर, कोहली से आगे बाबर; 2020 के दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली फिलहाल बाबर आजम से पीछे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सचिन से आगे सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू नंबर 1; टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू पहले नंबर पर हैं जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग उनसे पीछे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)