आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की युवा टीम को युवा कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में कम आंका जा रहा था। उसके बाद खेल शुरू हुआ और अब क्वालिफायर 2 में पहुंचकर इस टीम ने दिखाया कि वह किसी से कम नहीं। राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंची फिर एलिमिनेटर जीतकर क्वालिफायर 2 में पहुंची। इस सफलता में जितना योगदान वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर का है। उतना ही ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल का भी है।

वैभव के आगे, यशस्वी-ध्रुव का जिक्र नहीं…

यशस्वी जायसवाल को लेकर तो पहले ही बहस छिड़ चुकी है। अंबाती रायडू ने यहां तक कहे डाला कि यशस्वी को अगर अपनी पॉपुलरिटी बनाए रखनी है, अपने दम पर मैच जीताने हैं तो उन्हें टीम बदल लेनी चाहिए। रविचंद्रन अश्विन ने भी कहा था कि वैभव के कारण यशस्वी को नुकसान हो रहा है। अब इसी कड़ी में एक नाम ध्रुव जुरेल का भी है जिनकी बिल्कुल चर्चा नहीं हो रही है। जुरेल ने भी 15 पारियों में 500 से ऊपर रन बनाए और छह अर्धशतक लगाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के असाधारण प्रदर्श के सामने राजस्थान रॉयल्स के इस ध्रुव तारे की चमक भी फीकी पड़ चुकी है। हर जगह चर्चा वैभव, वैभव, वैभव की ही है। कहीं भी यशस्वी, ध्रुव या जोफ्रा आर्चर की भी खास चर्चा नहीं हो रही है। जबकि इंग्लिश पेसर ने 24 विकेट लेकर इस सीजन लगातार धमाल मचाया है। वह पर्पल कैप की रेस में भी बने हुए हैं।

IPL 2026 में कैसा रहा ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल के नाम इस सीजन 15 पारियों में 32.76 की औसत और 153.23 के स्ट्राइक रेट से 426 रन दर्ज हैं। इसमें 52 चौके और 18 छक्के शामिल हैं। जबकि छह अर्धशतकों के साथ ध्रुव जुरेल ने 15 पारियों में राजस्थान की टीम के लिए 508 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.07 और स्ट्राइक रेट 155.35 का रहा है। अपने चार साल के आईपीएल करियर में जुरेल ने अब तक कुल 10 पचासे लगाए हैं जिसमें से छह इसी सीजन में आ गए।

दोनों खिलाड़ियों के यह आंकड़े साधारण नहीं हैं। इस बड़ी और तूफानी लीग के स्तर को मैच कर पाना हर किसी के बस की बात भी नहीं होती है। अगर किसी अन्य टीम में मान लीजिए, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, मुंबई इंडियंस में यह आंकड़े किसी खिलाड़ी के होते तो वह टीम शायद प्लेऑफ में होती। मगर राजस्थान रॉयल्स की टीम में वैभव सूर्यवंशी के आगे सब की चमक कम हो चुकी है। यही कारण है कि आईपीएल के अंत तक आते-आते एक नया डिबेट छिड़ गया है। क्या यह खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव की पॉपुलरिटी से खुश होंगे या अपनी नई पहचान किसी और फ्रेंचाइजी में खोजेंगे।

वैभव T20 के डॉन ब्रैडमैन: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की ‘बॉस बेबी’ की सराहना, क्रिस गेल ने दे दिया नया नाम

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के लगाए और क्रिस गेल के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। उनकी पारी के बाद खुद गेल भी प्रभावित हुए और नया नाम उन्हें दिया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने टी20 का ब्रैडमैन तक इनडायरेक्टली बता दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर