रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 की शुरुआत रविवार यानी 11 अक्टूबर से होगी। इस सीजन में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगे जिसमें 32 टीमों को 8-8 टीमों वाले चार ग्रुप में बांटा गया है जो एलीट ग्रुप कैटेगरी में मुकाबला करेंगी जबकि 6 टीमें प्लेट ग्रुप में हिस्सा लेंगी।
मुंबई की टीम को इस बार ग्रुप डी में रखा गया है जिसमें मुंबई के अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान रेलवे, तमिलनाडु और उत्तराखंड शामिल हैं।

मुंबई की टीम इस सीजन की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ करेगी और दोनों टीमों के बीच ये मैच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए मुंबई की टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है इसके बारे में जानते हैं। इस बार मुंबई की कमान सिद्धेश लाड के हाथों में है और यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी से सजी ये टीम काफी मजबूत नजर आती है।

यशस्वी-आयुष कर सकते हैं पारी की शुरुआत

चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के साष आयुष म्हात्रे करते नजर आ सकते हैं जबकि इसके बाद मुशीर खान, सरफराज खान, कप्तान सिद्धेश लाड, सुवेद पार्कर और हार्दिक तामोरे बैटिंग क्रम में नजर आएंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी निभाते हुए तनुष कोटियान, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे और मोहित अवस्थी नजर आ सकते हैं।

चंडीगढ़ के खिलाफ मैच के लिए मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, सरफराज खान, सिद्धेश लाड (कप्तान), सुवेद पार्कर, हार्दिक तामोरे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी।

मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, मुशीर खान, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सुवेद पार्कर, दिव्यांश जोशी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तरमाले, अथर्व अंकोलेकर।

चंडीगढ़ की टीम: मनन वोहरा (कप्तान), अरिजीत पन्नू (विकेटकीपर), शिवम भांबरी, अर्जुन आजाद, अनिरुद्ध कंवर, अर्सलान खान, नेहल पजनी, जगजीत सिंह, राज बावा, अक्षित राणा, रोहित ढांडा, निशंक बिड़ला, कार्तिक सांडिल, दीपेंद्र कुश।

तिलक ने तोड़ा कोहली-दुबे का रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या नंबर 1; T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहली पारी की 20वें ओवर में तीन छक्के लगाए और विराट कोहली व शिवम दुबे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत को इस मैच में 6 विकेट से हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)