रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए दिल्ली की रणजी टीम का ऐलान किया जा चुका है और इस सीजन में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी आयुष बदोनी को सौंपी गई है जबकि टीम का उप-कप्तान यश ढुल को बनाया गया है। दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इस सीजन के जिन 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है वो काफी संतुलित नजर आ रहा है।
इस सीजन के लिए दिल्ली की टीम में अनुज रावत और प्रणव राजवंशी को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली की टीम को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है जिसमें गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज शामिल है। इस सीजन में दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत बंगाल के खिलाफ करेगी।
आयुष बदोनी करेंगे दिल्ली की कप्तानी
पिछले सीजन में सात बार की चैंपियन दिल्ली एक भी मैच नहीं जीत पाने के कारण अपने ग्रुप में दूसरे आखिरी स्थान पर रही थी। टीम ने छह मैच ड्रॉ खेले और एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन के लिए दिल्ली की टीम में सनत सांगवान, आयुष दोसेजा, ऋतिक शौकीन और सार्थक रंजन को भी जगह दी गई है। सार्थक रंजन ने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। नवदीप सैनी भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम
आयुष बदोनी (कप्तान), यश ढुल (उपकप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), सनत सांगवान, आयुष दोसेजा, देव लाकड़ा, ऋतिक शौकीन, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, सिमरजीत सिंह, नवदीप सैनी, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सार्थक रंजन, तेजस्वी, ध्रुव कौशिक, सुमित माथुर।
आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार
दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
