दिल्ली और सर्विसेज के बीच रणजी ट्रॉफी 2026-27 के चौथे चरण में खेला गया मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में दिल्ली की टीम खराब स्थिति में थी, लेकिन यश ढुल ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया और सर्विसेज की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं इस मैच में सर्विसेज के लिए कप्तान रजत पालीवाल ने दोनों पारियों में शतक लगाया जबकि मोहित अहलावत ने दूसरी पारी में टीम के लिए शतकीय पारी खेली।

इस मुकाबले में सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और फिर 266 रन बनाए। वहीं दिल्ली ने पहली पारी में 344 रन बनाए और उसे 78 रन की लीड मिली। इसके बाद सर्विसेज ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 397 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। सर्विसेज को दूसरी पारी में 319 रन की बढ़त मिली और दिल्ली को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य मिला। इसके बाद दिल्ली ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 168 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।

यश ढुल ने खेली नाबाद शतकीय पारी

दिल्ली के लिए दूसरी पारी में यश ढुल ने नाबाद शतकीय पारी खेली और उन्होंने 104 गेंदों पर 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। वहीं पहली पारी में दिल्ली के लिए प्रियांश आर्या ने 58 रन, आयुष दोसेजा ने 78 रन, सुमित माथुर ने 99 रन, यश ढुल ने 33 रन की पारी खेली। सर्विसेज के लिए दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में जयंत गोयत ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में सर्विसेज के लिए दिल्ली के खिलाफ जयंत, अर्जुन और नितिन को एक-एक सफलता मिली।

रजत पालीवाल और मोहित अहलावत ने लगाए शतक

सर्विसेज के लिए पहली पारी में दिल्ली के खिलाफ कप्तान रजत ने 111 रन की शानदार पारी खेली जबकि दिल्ली की तरफ से अमन चौधरी ने 4 जबकि नवदीप सैनी ने 3 विकेट लिए। वहीं सर्विसेज के लिए दूसरी पारी में एक बार फिर से कप्तान रजत ने 116 रन की पारी खेली तो वहीं मोहित अहलावत ने 150 गेंदों पर 7 छक्के और 12 चौकों की मदद से 142 रन बनाए जबकि रवि चौहान ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली की तरफ से दूसरी पारी में नवदीप और अमन ने 3-3 विकेट झटके।

शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली की टॉप-10 में एंट्री; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बल्लेबाज

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और वो 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप पर बने हुए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)