दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि इस सीजन का 14वां और 15वां मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया जो 7 अगस्त को खेला जाना था। इस लीग में अब तक खेले गए 15 मैचों के बाद अगर बात सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में यश ढुल पहले स्थान पर हैं जो अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस लीग में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं।

यश ढुल ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में खेले गए 15 मैचों के बाद यश ढुल छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। यश ने अब तक खेले 4 मैचों में कुल 17 छक्के लगाए हैं साथ ही उन्होंने एक शतक के साथ इस लीग में अब तक कुल 217 रन बनाए हैं। यश के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सार्थक रंजन और यजस शर्मा हैं। सार्थक ने 2 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं जबकि यजस ने 3 मैचों में ही इतने छक्के लगाए हैं। सार्थक ने 2 मैचों में 159 रन बनाए हैं जबकि यजस ने 3 मैचों में 155 रन अब तक बनाए हैं।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में खेले गए 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हिम्मत सिंह हैं जिन्होंने 4 मैचों में 10 छक्के लगाए हैं जबकि इस लिस्ट में चार बल्लेबाज चौथे स्थान पर एक साथ मौजूद हैं। इन चार बल्लेबाजों में अनुज रावत, देव लाकरा, जोंटी सिद्धू और सिद्धार्थ जून मौजूद हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने अब तक 8-8 छक्के लगाए हैं। पांचवें स्थान पर तीन बल्लेबाज यश भाटिया, अनुज सेहरावत और वंश वेदी 7-7 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 15 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
यश ढुल4421717
सार्थक रंजन2215911
यजस शर्मा3315511
हिम्मत सिंह4412510
अनुज रावत441678
देव लाकरा441408
जोंटी सिद्धू431008
सिद्धार्थ जून44758
यश भाटिया221437
मनीष सेहरावत43787
वंश बेदी43757

रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)