Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई को कर्नाटक के हाथों 4 विकेट से हार मिली और इस मैच में कर्नाटक के लिए दूसरी पारी में 130 रन बनाने वाले स्टार भारतीय बैटर केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राहुल पहली पारी में 28 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने टीम के लिए उपयोगी पारी खेलते हुए उसे जीत तक पहुंचाया और कर्नाटक सेमीफाइनल में पहुंच गई।
यशस्वी ने लपका केएल राहुल का शानदार कैच
केएल राहुल दूसरी पारी में जब 130 रन बनाकर खेल रहे थे और मुंबई के लिए बड़ी परेशानी बने हुए थे तभी तुषार देशपांडे की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने उनका बेहतरीन कैच लपका। तुषार की एक छोटी गेंद पर राहुल ने शॉट लगाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छूती हुई स्क्वैर लेग पर खड़े यशस्वी जायसवाल के पास पहुंच गई और उन्होंने अपनी बाएं तरफ छलांग लगाते हुए उनका कैच सुपरमैच की तरह हवा में उछलकर लपक दिया और राहुल की पारी का अंत हो गया। हालांकि राहुल के आउट होने से भी कर्नाटक पर कोई फर्क नहीं पड़ा और इस टीम को जीत मिली।
यशस्वी जायसवाल की बल्ला रहा खामोश
यशस्वी जायसवाल ने कर्नाटक के खिलाफ ज्यादा अच्छी बैटिंग नहीं की और बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। पहली पारी में उन्होंने 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 5 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 43 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौकों के साथ 36 रन बनाए। दूसरी पारी में उनके पास मौका था और वो लय भी हासिल कर चुके थे, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने से चूक गए। इस मुकाबले में दूसरी पारी में कर्नाटक को जीत के लिए 325 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 6 विकेट पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें
‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
