WWE के स्टार रेसलर बिग शो (Big Show) को लेकर पिछले हफ्ते एक खबर वायरल हुई थी कि उनका निधन हो गया। दरअसल यह खबर वायरल भी हुई थी एक अन्य रेसलर बिल गोल्डबर्ग के नाम वाले फेसबुक पोस्ट से। इस अकाउंट पर पोस्ट किया गया कि बिग शो का निधन हो गया। अब हम आपको इस वायरल फेसबुक पोस्ट का सच बताते हैं। क्योंकि WWE द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

क्या है वायरल पोस्ट का सच?

Paul Donald Wight II यानी बिग शो अभी भी जिंदा हैं। उनके निधन की खबर एक झूठी खबर थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सिर्फ एक झूठी अफवाह थी। इसके कारण कई फैंस परेशान भी हो गए थे। क्योंकि बिग शो आज के नहीं बल्कि कई पुराने फैंस के भी पसंदीदा रेसलर्स में से एक थे। किसी भी कंपनी बेस्ड न्यूज एजेंसी और किसी स्थाई सूत्र ने इस जानकारी को कंफर्म नहीं किया।

वहीं आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब किसी रेसलर की मौजूद की झूठी खबर फैलाई गई। गोल्डबर्ग के जिस अकाउंट से इसे पोस्ट किया गया वह अकाउंट भी फर्जी था। जब इस खबर का फैक्ट चेक हुआ तो यह अकाउंट जल्द ही डिलीट भी हो गया। रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक बिग शो स्वास्थ्य के कारण अभी रेसलिंग से दूर हैं, लेकिन कंपनी में वह रेसलिंग वर्ल्ड मं अभी भी एक्टिव हैं। वह रिंग से दूर रहकर अपनी रिकवरी पर फोकस कर रहे हैं।

Big Show, Big Show Death Fact Check
Big Show के निधन को लेकर वायरल हुआ फेसबुक पोस्ट

पहले भी बिग शो को लेकर उड़ी थी अफवाह

अगर पिछले ऐसे ही मामले की बात करें तो 2016 में भी बिग शो की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद तत्कालीन WWE के प्रवक्ता क्रिस बेल्लिटी ने एपी से बात करते हुए इस खबर को खारिज किया था। उन्होंने कंफर्म किया था कि बिग शो फिट हैं और वह जिंदा भी हैं। इस बार भी यह वायरल पोस्ट सिर्फ एक अफवाह और झूठी खबर का हिस्सा था। अब यह ऑफिशियल है कि बिग शो फिलहाल जिंदा हैं।

बिग शो ने रिटायरमेंट का बनाया मन

हाल ही में SiriusXM के सैम रॉबर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में WWE रेसलर बिग शो ने अपने स्वास्थ्य संबंधित चीजों की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पीठ की सर्जरी हुई है। वह साउथ फ्लोरिडा में टॉप मेडिकल टीम के साथ रिकवरी भी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि वह अब रिटायरमेंट लेने को भी तैयार हैं। वह अभी AEW के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं। आखिरी बार वह 2024 में रिंग में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- WWE WrestleMania: ट्रिपल एच ने किया सबसे भयंकर मैच का ऐलान, ब्रॉक लेसनर के सामने रेसलमेनिया में होगी बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें- एमएस धोनी ‘हुक्का’ के शौकीन, देखभाल के लिए रखा है ‘शीशा मैन’; CSK के पुराने साथी ने किया खुलासा, देखें Video