WWE के मेगा इवेंट रेसलमेनिया 42 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसी बीच कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने एक और बड़े मुकाबले का ऐलान किया है। एच ने मंगलवार सुबह एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए एक भयंकर मुकाबले की घोषणा की। उन्होंने मंडे नाइट रॉ के बाद एजे ली और बैकी लिंच के रेसलमेनिया मैच को ऑफिशियल किया। दोनों का सामना मेगा इवेंट में वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के तहत होगा।
10 साल बाद रेसलमेनिया में उतरेंगी एजे ली
आपको बता दें कि हाल ही में एजे ली ने एलिमिनेशन चैंबर में बैकी लिंच को हराया था। इसी के बाद यह बवाल और बढ़ गया। फिर पिछले हफ्ते रॉ के एपिसोड में एजे पर बैकी लिंच ने हमला किया था। उसके बाद सोमवार को इस हफ्ते के रॉ के एपिसोड में फिर दोनों के बीच जुबानी जंग देखन को मली। बैकी एलिमिनेशन चैंबर की हार को भूली नहीं थीं और बार-बार एजे ली को चेतावनी दे रही थीं।
जवाब में एजे ली ने बैकी लिंच को रेसलमेनिया के लिए चैलेंज र दिया। दोनों की प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए ट्रिपल एच ने खुद इस मैच का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्टर शेयर करते हुए दोनों महिला रेसलर्स के रेसलमेनिया मैच की जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट में यह भी बताया कि 10 साल में अब पहली बार एजे ली रेसलमेनिया में उतरेंगी। रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 व 19 अप्रैल को लास वेगस (Los Vegas) में होगा।
WWE WrestleMania 42 के अभी तक लाइन अप हुए मैच
- World Heavyweight Championship: सीएम पंक बनाम रोमन रेंस
- WWE Women’s Championship: जेड कारगिल बनाम रिया रिप्ली
- WWE Championship: कोडी रोड्स बनाम रैंडी ऑर्टन
- Women’s World Championship: स्टेफनी वकेर बनाम लिव मॉर्गन
- सिंगल्स मैच: ओबा फेमी बनाम ब्रॉक लेसनर
- Women’s Intercontinental Title: एजे ली बनाम बेकी लिंच
यह भी पढ़ें- WWE में फिर वापसी को तैयार जॉन सीना की एक्स गर्लफ्रेंड, रेसलमेनिया में दोनों जुड़वा बहनें मचाएंगी धमाल
यह भी पढ़ें- WWE: ट्रिपल एच ने किया सबसे भयंकर मैच का ऐलान, ब्रॉक लेसनर के सामने रेसलमेनिया में होगी बड़ी चुनौती
