WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब तकरीबन दो महीने का समय बाकी है। इसके लिए माहौल अब गर्म होने लगा है और होने वाले मैचों को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं कुछ बड़े नाम जैसे ब्रॉक लैसनर, द रॉक को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ जहां बातें हो रही हैं कि कंपनी कुछ नया कर सकती है। वहीं WrestleMania 42 के लिए कुछ संभावित मैचों के बारे में भी खबरें सामने आ रही हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच के लिए रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट और कोडी रोड्स ने जगह बना ली है। इस मैच के विजेता की एंट्री WrestleMania 42 में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में होगी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो विनर कोई भी हो लेकिन अप्रैल में होने वाले मेगा इवेंट के लिए मुकाबले की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

आइए जानते हैं WWE WrestleMania 42 में होने वाले संभावित मुकाबलों के बारे में:-

1- ब्रॉक लैसनर vs एलए नाइट

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला एलए नाइट के साथ होने की खबरें सामने आ रही हैं। नाइट ने 9 फरवरी को हुए RAW के मैच में ऑस्टिन थ्योरी और पेंटा को हराकर एलिमिनेशन चैंबर के लिए क्वालिफाई किया था।

2- सीएम पंक vs रोमन रेंस

WrestleMania 42 में फैंस उम्मीद द रॉक और रोमन रेंस के मुकाबले की कर रहे थे, लेकिन इसकी उम्मीद ना के बराबर है। द रॉक के रिंग में भी उतरने पर सस्पेंस है। वहीं कंपनी को लेकर आई रिपोर्ट्स की मनें तो रोमन रेंस का मुकाबला पंक के साथ 18 या 19 अप्रैल को देखने को मिल सकता है।

3- कोडी रोड्स vs ड्रू मैकइंटायर

कोडी रोड्स ने 13 फरवरी को हुए SmackDown के मैच में सैमी जेन और जेकब फाटू को मात दी थी। इस मैच में ड्रू मैकइंटायर ने भी दखल दिया और रोड्स नाराज दिखे। अब WrestleMania 42 में रोड्स और मैकइंटायर के मैच को लेकर रिपोर्ट में संभावना जताई गई है।

4- लिव मॉर्गन vs स्टेफनी वैकर

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वैकर और विमेंस रॉयल रम्बल मैच 2026 की विजेता लिव मॉर्गन के बीच तनाव जारी है। अब निर्णय लिव मॉर्गन को लेना है कि WrestleMania 42 में वह जेड कार्गिल या स्टेफनी किसे चैलेंज करेंगी। स्टेफनी ने सोशल मीडिया पोस्ट करके भी लिव मॉर्गन को उकसाया था।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो साल बाद दिग्गज की एंट्री, श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो की जंग
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर 8 में भारत के मुकाबलों की तारीख पक्की, जानें किस दिन होगा वेस्टइंडीज से मैच
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अफगान जीते, प्रोटियाज सुपर 8 में पहुंचे; अब भारत से होगा साउथ अफ्रीका का मुकाबला