WWE रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 व 19 अप्रैल को होना है। इससे पहले लगातार इस मेगा इवेंट के खतरनाक मुकाबलों का ऐलान हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार 31 मार्च को (भारतीय समय के अनुसार) मंडे नाइट रॉ के बाद ट्रिपल एच ने चार बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया। इसके तहत कुल 17 खतरनाक फाइटर्स रिंग में धूम मचाएंगे।
इसमें महिला स्टार्स भी शामिल हैं जिसमें सबसे बड़ा नाम है जॉन सीना की एक्स पार्टनर निकी बेला और उनकी जुड़वा बहन ब्री बेला का।इसके अलावा इसमें शॉर्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस जैसे नाम भी शामिल होंगे। महिलाओं का यह मुकाबला टीम मैच होगा जिसमें 4-4 की टीम भिड़ेगी। इसका नाम दिया गया है फैटल 4वे मैच।
पांच मेंस रेसलर भिड़ेंगे लैडर मैच में
इसके अलावा कंपनी के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने इंटरकॉन्टिनेंटल लैडर (सीढ़ी) मैच (पुरुष) का भी ऐलान किया। ड्रेगन ली, जेडी मैकडॉना, जे’वॉन एवंस, रुसेव और पेंटा इस मैच में टाइटल के लिए भिड़ेंगे। इसके अलावा दो सिंगल्स मैच की भी घोषणा की गई है। इसमें सेथ रॉलिन्स, गुंथर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और फिन बैलर जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
आपको बताते हैं कि मंड नाइट रॉ के एपिसोड में फिन बैलर ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को WrestleMania 42 के लिए चुनौती दी थी और मिस्टीरियो ने इसे स्वीकार भी किया। इसके बाद में दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया गया था। वहीं सेथ रॉलिंस और गुंथर के बीच भी रॉ के एपिसोड में बवाल हुआ। रॉलिंस ने पॉल हेमन पर कुर्सी से हमला किया और इसी बीच गुंथर ने एंट्री की। फिर बैकस्टेज एडम पीयर्स ने उनके रेसलमेनिया मैच के बारे में बताया जिसे ट्रिपल एच ने बाद में ट्वीट कर ऑफिशियल किया।
WrestleMania 42 के लिए फाइनल सभी मैचों की लिस्ट
- World Heavyweight Championship: सीएम पंक बनाम रोमन रेंस
- WWE Women’s Championship: जेड कारगिल बनाम रिया रिप्ली
- WWE Championship: कोडी रोड्स बनाम रैंडी ऑर्टन
- Women’s World Championship: स्टेफनी वकेर बनाम लिव मॉर्गन
- Men’s Singles Match: ओबा फेमी बनाम ब्रॉक लेसनर
- Women’s Intercontinental Title: एजे ली बनाम बेकी लिंच
- Women’s Fatal 4-Way Match: एलेक्सा ब्लिस, शार्लेट फ्लेयर, नाया जैक्स, लैश लीजेंड बनाम निकी बेला, ब्री बेला, बैली, लायरा वैल्कीरिया
- Men’s Intercontinental Ladder Match: ड्रेगन ली, जेडी मैकडॉना, जे’वॉन एवंस, रुसेव, पेंटा
- Men’s Singles Match: फिन बेलर बनाम डॉमिनिक मिस्टीरियो
- Men’s Singles Match: सेथ रॉलिंस बनाम गुंथर
यह भी पढ़ें- WWE में 12 साल बाद लौटने को तैयार दिग्गज, 2002 में ट्रिपल एच ने दी थी मात; क्या WrestleMania में होगी वापसी?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 व 19 अप्रैल को होगा। इससे पहले कई बड़े सरप्राइज की उम्मीद भी फैंस जताने लगे हैं। उसी बीच एक दिग्गज रेसलर ने 12 साल बाद कंपनी में वापसी की इच्छा बताई है। उन्होंने हर बात पर विचार करने को भी कहा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
